UPTET 2021 Exam Date: 23 जनवरी 2022 को परीक्षा, शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई डेट जारी, जानें रिजल्ट कब

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 22, 2021 09:12 PM2021-12-22T21:12:05+5:302021-12-22T21:16:45+5:30

UPTET 2021 Exam Date: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UPTET 2021 Exam Date January 23, 2022 result declared on February 25, 2022 | UPTET 2021 Exam Date: 23 जनवरी 2022 को परीक्षा, शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई डेट जारी, जानें रिजल्ट कब

UPTET 2021 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी।

Highlightsनई UPTET उत्तर कुंजी 2021 27 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी।उम्मीदवार 1 फरवरी, 2022 को उत्तर कुंजी में आपत्तियां उठा सकेंगे।UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी।

UPTET 2021 Exam Date: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को होगी और यूपीटीईटी 2021 का परिणाम 25 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा। दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। नई UPTET उत्तर कुंजी 2021 27 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 1 फरवरी, 2022 को उत्तर कुंजी में आपत्तियां उठा सकेंगे।

UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। UPTET 2021 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। परीक्षा शुरू होने के ठीक बाद, यूपी टीईटी प्रश्न पत्र मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हो गया।\

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बीती रात यूपी के विभिन्न शहरों से तकनीकी और अन्य खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें लखनऊ के चार, प्रयागराज के 13, मेरठ एसटीएफ के तीन और कौशांबी जिले का एक व्यक्ति शामिल है।

UPTET 2021 परीक्षा के लिए लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। UPTET 2021 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी। 1 दिसंबर को राज्यसभा में यूटीईटी पेपर लीक मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की गई थी।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शून्यकाल के दौरान कहा कि पहले भी इस तरह के कई परीक्षा पत्र लीक हो चुके हैं। 18 नवंबर को हुई ताजा लीक की जानकारी छात्रों के परीक्षा हॉल में पहुंचने के बाद हुई। प्रश्नपत्र लीक मामले में करीब 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे लाखों छात्रों का जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच एसआईटी से कराए जाने की जरूरत है।

Web Title: UPTET 2021 Exam Date January 23, 2022 result declared on February 25, 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे