लाइव न्यूज़ :

UPPCS परीक्षाः हिंदी की परीक्षा रद्द, जल्‍द घोषित होगी अगली तारीख

By स्वाति सिंह | Updated: June 19, 2018 17:17 IST

आयोग का कहना है कि यह फैसला परीक्षा केंद्र पर गलत पेपर बांटने की वजह से लिया गया है।

Open in App

लखनऊ, 19 जून: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मंगलवार को होने वाले हिंदी परीक्षा का पेपर रद्द कर किया है। आयोग का कहना है कि यह फैसला परीक्षा केंद्र पर गलत पेपर बांटने की वजह से लिया गया है। गौरतलब है कि इलाहाबाद में एक परीक्षा केंद्र पर हिंदी के पेपर की जगह पर निबंध का पेपर बांट दिया गया था। इसके बाद ही वहां के छात्रों ने इसका जमकर विरोध किया था। 

छात्रों ने आरोप लगाया है कि आयोग ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि रद्द हुए पेपर के रि-एग्जाम की तारीख वह जल्दी है घोषित करेंगे। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं का आयोजन पहले से तय डेट शीट के आधार पर ही होगा।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सेना का ऑपरेशन ऑलआउट शुरू, बांदीपोरा में 4 आतंकी ढेर 

अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बीते गुरुवार को 18 जून को होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को भी रद्द कर दिया था। न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की अवकाशकालीन पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ यूपीपीएससी की अपील को स्वीकार कर लिया। पीठ ने कुछ छात्रों द्वारा दायर अर्जियों को खारिज कर दिया जिनमें मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की गई थी और कहा गया था कि यूपीपीएससी ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने चली ये खतरनाक चाल, बुलेट प्रूफ जैकट भी नहीं आएगी सुरक्षाबलों के काम

पीठ ने कहा था 'हम यूपीपीएससी की अपील को मंजूर करते हैं और उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द करते हैं। मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाएं खारिज की जाती हैं।'

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है