लाइव न्यूज़ :

उपहार अग्निकांड: पुलिस को साक्ष्य से छेड़छाड़ के मामले में दोषियों की आय सत्यापित कराने का निर्देश

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड से जुड़े साक्ष्य से छेड़छाड़ के मामले में रियल स्टेट कारोबारी सुशील और गोपाल अंसल के आय प्रमाण को 25 अक्टूबर तक सत्यापित कराने का शुक्रवार को पुलिस को निर्देश दिया। इस हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई थी।

अदालत ने इस महीने की शुरूआत में इन दोनों व अन्य को दोषी करार देते हुए मृतकों और उनके परिजनों के लिए मुआजवा तय करने को लेकर सुशील और गोपाल के आय के बारे में जानकारी मांगी थी।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने आठ अक्टूबर को अदालत के एक पूर्व कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा और दो अन्य--पी पी बत्रा तथा अनूप सिंह-- को भी मामले में दोषी करार दिया था।

अदालत ने शुक्रवार को निर्देश जारी किया। इससे पहले, मामले के जांच अधिकारी (आईओ) ने दलील दी कि उन्होंने दोषियों द्वारा सौंपे गये पिछले तीन साल के आय के प्रमाण के सत्यापन के लिए आयकर विभाग से संपर्क किया, लेकिन सत्यापन रिपोर्ट मुहैया नहीं कराई गई।

न्यायाधीश ने कहा कि आईओ को इस उद्देश्य के लिए वार्ड/सर्कल के संबद्ध उपायुक्त से संपर्क करने का निर्देश दिया जाता है। साथ ही, उन्हें इस बात से अवगत कराएं कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप यह एक समयबद्ध विषय है और सत्यापन शीघ्रता से किया जाना चाहिए।

अदालत ने कहा कि आदेश की प्रति उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को अनुपालन के लिए उपलब्ध कराई जाए तथा 25 अक्टूबर दोपहर दो बजे तक सत्यापन रिपोर्ट दाखिल की जाए।

न्यायाधीश ने इससे पहले कहा था कि मुआवजे की राशि पर फैसला हो जाने के बाद सजा की अवधि पर दलीलें सुनी जाएंगी।

दोषियों को अधिकतम उम्र कैद की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन