उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने किया शराबबंदी का समर्थन, नीतीश को सहयोग देने की अपील की

By एस पी सिन्हा | Published: April 30, 2023 06:01 PM2023-04-30T18:01:05+5:302023-04-30T18:04:04+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अदावत के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने इसी साल 20 फरवरी को जेडीयू से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने आरएलजेडी के नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।

Upendra Kushwaha's wife supported prohibition, appealed to support Nitish | उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने किया शराबबंदी का समर्थन, नीतीश को सहयोग देने की अपील की

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा (फाइल फोटो)

Highlightsउपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने किया शराबबंदी का समर्थनलोगों से शराबबंदी को पूर्णता से लागू कराने में सहयोग की अपील कीराष्ट्रीय लोक जनता दल के चल रहे राजनीतिक शिविर में स्नेहलता कुशवाहा ने भाषण दिया

पटना: उपेंद्र कुशवाहा जदयू से रिश्ता तोड़कर रालोजद पार्टी बनाने के बाद भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नीतियों की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री के शराबबंदी का समर्थन किया है। राजगीर में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के चल रहे राजनीतिक शिविर के अंतिम दिन खुले अधिवेशन को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी का समर्थन किया है।

इतना ही नहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं व आम लोगों से शराबबंदी को पूर्णता से लागू करने के लिए नीतीश सरकार का सहयोग करने की अपील की है। स्नेहलता कुशवाहा ने भरी जनसभा में कहा कि आम लोगों की भागीदारी से ही शराबबंदी को कारगर तरीके से लागू किया जा सकता है। 28 अप्रैल से राजगीर के कन्वेंशन हॉल में राष्ट्रीय लोक जनता दल का कार्यकर्ताओं का राजनीतिक शिविर चल रहा है।

इस शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन से तालमेल करना है, इसके लिए प्रस्ताव पारित कर अधिकृत किया है। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में पार्टी को बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है जिसका समर्थन भरी जनसभा ने किया। इस शिविर में यह तय किया गया कि आगामी चुनाव में किस गठबंधन से तालमेल करना है, इसके लिए प्रस्ताव पारित कर उपेन्द्र कुशवाहा के कंधे पर जिम्मेवारी सौंप दी गई है।

हाल ही में कुशवाहा ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह एक बार फिर एनडीए के साथ जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अदावत के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने इसी साल 20 फरवरी को जेडीयू से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने आरएलजेडी के नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। फिर उन्होंने बिहार में राजनीतिक यात्रा निकाली।

Web Title: Upendra Kushwaha's wife supported prohibition, appealed to support Nitish

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे