लाइव न्यूज़ :

यूपीए नाम बदला जाएगा! बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक में हो सकता है अहम फैसला, सूत्रों के हवाले से खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2023 14:15 IST

भाजपा विरोधी दलों के बन रहे नए गुट का नाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) से बदलकर कुछ और रखा जा सकता है। इसकी चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

Open in App

बेंगलुरु: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) सहित भाजपा विरोधी दलों के नए गठबंधन को अब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) नहीं कहा जाएगा। इसका नाम बदला जा सकता है। 

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नया नाम मंगलवार को बेंगलुरु में विपक्ष की अहम बैठक के दौरान तय होने की संभावना है, जिसमें 20 से अधिक पार्टियां शामिल होंगी।

कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए 2004 से 2014 तक दो कार्यकाल के लिए केंद्र में सत्ता में था। इसकी अध्यक्ष पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रस्तावित विपक्षी गठबंधन को कोई नया नाम मिलेगा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर अकेले निर्णय नहीं ले रही है और बैठक के दौरान सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

वेणुगोपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम सभी निर्णय लेंगे। मैं आपको अभी नहीं बता सकता कि किन मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। कांग्रेस अकेले यह निर्णय नहीं ले रही है। सभी विपक्षी दल एक साथ बैठेंगे और एकजुट होकर निर्णय लेंगे।'

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित भाजपा विरोधी गुट का एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम होगा और बैठक के दौरान राज्य-दर-राज्य आधार पर सीट बंटवारे पर चर्चा होगी।

सूत्रों ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और बातचीत के बिंदुओं का मसौदा तैयार करने के लिए एक उप-समिति का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के संयुक्त प्रचार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक उप-समिति के गठन की उम्मीद है, जो रैलियां, सम्मेलन और प्रदर्शन आदि  कार्यक्रम पर काम करेगी।

बैठक के दौरान विपक्षी दल संभवतः इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का मुद्दा उठा सकते और चुनाव आयोग को इसमें सुधार का सुझाव देंगे। सूत्रों ने कहा कि प्रस्तावित गठबंधन के लिए एक साझा कार्यालय भी स्थापित किए जाने की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि बैठक मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के साथ शुरू होने की उम्मीद है। बैठक के बाद शाम 4 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। बेंगलुरु से पहले पटना में 23 जून को विपक्षी पार्टियों की बड़ी बैठक हुई थी।

टॅग्स :UPAकांग्रेसCongressKC Venugopal
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष