यूपी: योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी का विवादित बयान, कहा-हर रेप का नेचर अलग

By स्वाति सिंह | Published: June 10, 2019 08:34 AM2019-06-10T08:34:53+5:302019-06-10T08:34:53+5:30

उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रेप की अलग-अलग प्रकृति गिनाई हैं। उन्होंने कहा है कि हर रेप का अलग नेचर (प्रकार) होता है।

UP: The controversial statement of Yogi's minister, Upendra Tiwari, says- The nature of every rape is different. | यूपी: योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी का विवादित बयान, कहा-हर रेप का नेचर अलग

यूपी: योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी का विवादित बयान, कहा-हर रेप का नेचर अलग

Highlightsउपेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से कहा 'देखिए रेप का नेचर (प्रकार) होता है। मंत्री ने कहा कि कई बार 7-8 साल रिश्ते में रहने के बाद भी महिलाएं रेप का आरोप लगा देती हैं

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विवादित बयान दिया है। मंत्री ने रविवार को कहा कि हर रेप का अलग नेचर (प्रकार) होता है। महिलाएं कई बार 7-8 साल रिश्ते में रहने के बाद रेप का आरोप लगती हैं, तो सवाल तो उठेगा ही कि इस बात को सात साल पहले क्यों नहीं कहा। 

उपेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से कहा 'देखिए रेप का नेचर (प्रकार) होता है। जैसे कोई नाबालिग लड़की है, उसके साथ रेप हुआ है तो उसको तो हम रेप मानेंगे, लेकिन कहीं-कहीं यह भी सुनने में आता है कि एक विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है। या कई बार 7-8 साल से प्रेम संबंध चल रहा है, तब आरोप लगाते हैं कि मेरे साथ रेप हुआ है। तो यह सवाल उठता है कि 7 साल पहले इस बारे में क्यों नहीं सोचा। ऐसा है तो रेप का नेचर अलग-अलग होता है।'


बता दें कि अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद देशभर के लोग इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 12 वर्ष की लड़की से उसके परिजन के सामने गैंगरेप करने का कथित मामला सामने आया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। सभी छह आरोपियों पर रेप और पॉक्सो एक्ट तथा दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पीडि़त लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार के लोगों का आरोपियों से नाली के निर्माण को लेकर विवाद था और शुक्रवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। आरोपियों ने उसके परिजन के सामने उससे गैंगरेप किया और विरोध करने पर उन्होंने परिजन से भी मारपीट की। 
 

Web Title: UP: The controversial statement of Yogi's minister, Upendra Tiwari, says- The nature of every rape is different.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे