यूपी: कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं पेश हुए राहुल गांधी, 6 जनवरी को मिली अगली तारीख

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 17, 2023 12:37 PM2023-12-17T12:37:36+5:302023-12-17T12:41:13+5:30

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते शनिवार को सुल्तानपुर की अदालत में हाजिर नहीं हुए।

UP: Rahul Gandhi did not appear despite the order of Sultanpur court, next date given on January 6 | यूपी: कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं पेश हुए राहुल गांधी, 6 जनवरी को मिली अगली तारीख

फाइल फोटो

Highlightsकांग्रेस नेता राहुल गांधी आदेश के बावजूद बीते शनिवार को सुल्तानपुर की अदालत में हाजिर नहीं हुएउन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पेश होना थाराहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर में 2018 को मानहानि का केस दायर किया था

लखनऊ: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते शनिवार को सुल्तानपुर की अदालत में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जनवरी की तारीख तय की है। गौरतलब है कि राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होना था।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार मामले की अगली सुनवाई के लिए विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने राहुल गांधी के खिलाफ दोबारा समन जारी किया। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस (परिवाद) दायर किया था।

विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं।

विजय मिश्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने समन जारी करने का आदेश देते हुए कहा था कि राहुल गांधी 16 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर हों।

विजय मिश्र के वकील संतोष पांडेय ने कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने समन तामील न होने के कारण राहुल गांधी के खिलाफ दोबारा सिर्फ समन जारी करने का आदेश दिया है।

Web Title: UP: Rahul Gandhi did not appear despite the order of Sultanpur court, next date given on January 6

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे