लड़कियों ने थाने पहुँचकर कहा- सुरक्षा दीजिए, तीन साल से करते हैं प्यार, अब करेंगे शादी
By पल्लवी कुमारी | Published: June 14, 2018 08:15 PM2018-06-14T20:15:41+5:302018-06-14T20:15:41+5:30
पुलिस से शादी के बाद सिक्योरिटी मांगने के अलावा उन्होंने पुलिस को इस बात की धमकी भी दी है कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई, तो वे सुसाइड कर लेंगी।
लखनऊ, 14 जून: मथुरा के थाने में पहुंचकर दो लड़कियों से ऐसा ड्रामा किया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां के यमुनापार के लक्ष्मीनगर में एक ही ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दो लड़कियां थाने पहुंच कर कहा कि वह दोनों आपस में शादी करना चाहती हैं और शादी के बाद दोनों ने अपने लिए सिक्योरिटी भी मांगी। थाने में इस दौरान उनकी फैमिली भी थाने पहुंची और दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों अपनी बात पर टिकी रहीं। दोनों के केस का मामला अब महिला थाने भेजा गया है।
सुसाइड की दी धमकी
घटना सोमवार की है। दोनों लड़कियां शादी की मांग को लेकर सोमवार को ही थाने यमुनापार पहुंची थी। पुलिस से शादी के बाद सिक्योरिटी मांगने के अलावा उन्होंने पुलिस को इस बात की धमकी भी दी है कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई, तो वे सुसाइड कर लेंगी।
कार के अंदर बैग में बंद मिला लिव इन रिलेशन में रह रही लड़की का शव, फरार प्रेमी ने ऐसी की हत्या
परिवार वालों ने नहीं मानी लड़कियां
इस बात की जानकारी जैसी ही परिजनों को लगी, वह फौरन थाने पहुंचे। परिवार वाले दोनों लड़कियों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह मामने को तैयार नहीं हैं। आखिरकर हार-थक कर फैमली वहां से नाराज होकर चलीं गई। बाद में दोनों लड़कियों के केस को महिला थाने को सौंप दया गया है।
पुलिस ने शादी का दिलाया भरोसा
पुलिस के मुताबिक एक लड़की का नाम शिवानी है, जो 20 साल की है। दूसरी लड़की का नाम दीप्ती है जो 18 साल की है। वह दोनों एक-दूसरे से पिछले 3 साल से प्यार करती है। लड़कियों का कहना है कि पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि वह उनकी शादी करा देंगे।
प्यार करना गुनाह है क्या?
स्थानीय मीडिया के मुताबिक शिवानी ने फिल्मी अंदाज में पुलिस को कहा- प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। हमें किसी से कोई मतलब नहीं है, हम बस एक-दूसरे शादी करना चाहते हैं। शिवानी ज्यादातर टॉम ब्वॉय के लुक में रहती हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की जा रही लेकिन अगर वह नहीं मानी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि भारत में सामान लिंग में शादी करना गैर-कानूनी है। इस मामले की सुनवाई अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। काफी दिनों लेस्बियन और गे कपल की शादी की मांग की जा रही है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।