UP Election 2022: "बस गोली नहीं मारना, बाकी हम देख लेंगे"- BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, बोले- चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को लाठी-डंडे, जूते और चप्पल से मारना

By आजाद खान | Published: January 27, 2022 08:00 AM2022-01-27T08:00:37+5:302022-01-27T08:09:35+5:30

UP Election 2022: बीजेपी विधायक के विवादित बयान से राज्य की सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है।

up kidwai nagar bjp mla mahesh trivedi controversial statement to don't shoot we will see the rest UP Election 2022 | UP Election 2022: "बस गोली नहीं मारना, बाकी हम देख लेंगे"- BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, बोले- चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को लाठी-डंडे, जूते और चप्पल से मारना

UP Election 2022: "बस गोली नहीं मारना, बाकी हम देख लेंगे"- BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, बोले- चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को लाठी-डंडे, जूते और चप्पल से मारना

Highlightsयूपी चुनाव से पहले नेताओं के विवादित बयान सामने आ रहे हैं।बीजेपी विधायक ने ऐसे लोगों को लाठी-डंडे, जूते और चप्पल से मारने की बात कही है। उन्होंने गड़बड़ी करने वालों को केवल गोली नहीं मारने की सलाह दी है।

UP Election 2022: बीजेपी के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने एक विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान से राज्य की सियासत और गर्मा गई है। दरअलस, विधायक अपने समर्धकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई चुनाव के दौरान गड़बड़ी करता है तो उसे लाठी-डंडे, जूते और चप्पल से मारना चाहिए। उन्होंने आगे यह भी कहा कि केवल गोली मत मारना, बाकि हम देख लेंगे। विधायक का बयान उस वक्त आया जब राज्य में अगले ही महीने चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया है और विधायक के धुर विरोधी कहे जाने वाले कांग्रेस विधायक अजय कपूर ने इस बयान की निंदा की है। 

क्या कहा विधायक ने

किदवई नगर से बीजेपी के विधायक महेश त्रिवेदी ने आने वाले चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में होने वाली गड़बड़ी का जिक्र किया और बोले कि जो कोई भी चुनाव के समय अगर गड़बड़ी करते दिख जाए, उसे पहले लाठी और डंडे से मारो फिर जरूरत पड़ी तो जूता और चप्पल का प्रयोग करना। विधायक यही नहीं रुके उन्होंने आगे यह भी कहा कि बस गोली नहीं चलाना बाकि वह उसे देख लेंगें। महेश त्रिवेदी के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

विधायक ने दी सफाई

इस बयान के बाद विधायक ने सफाई भी दी है। उनका कहना है कि उनके कार्यकर्ता बहुत शरीफ हैं और उन्होंने ऐसा केवल समर्थकों का मनोबल बढ़ाने के लिए ही बोला है। विधायक के अनुसार, वे ऐसा बयान केवल गुंडे और मवालिओं के लिए ही दिए जो चुनाव के दौरान माहौल खराब करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे और उनकी पार्टि इलाके के तरक्की के लिए काम करते है और वे हमेशा ऐसे ही करते रहेंगे। इस पर बयान देते हुए कांग्रेस नेता अजय कपूर ने इसे बीमार मानसिकता का परिचायक बताया है। 

Web Title: up kidwai nagar bjp mla mahesh trivedi controversial statement to don't shoot we will see the rest UP Election 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे