उत्तर प्रदेश: एटा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आधा दर्जन लोगों की मौत, कई घायल

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: September 21, 2019 04:30 PM2019-09-21T16:30:35+5:302019-09-21T16:30:35+5:30

उत्तर प्रदेश के एटा में एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाके से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रशासन का अमला हादसे की तफ्तीश कर रहा है।

UP: Half a dozen people died and many injured in fire-cracker factory explosion in Etah | उत्तर प्रदेश: एटा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आधा दर्जन लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के एटा में पटाखा फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रही। फैक्ट्री में हुए धमाके से आधा दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर है। (फोटो- एएनआई)

Highlightsउत्तर प्रदेश के एटा में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाके ने आधा दर्जन लोगों की जान ले ली।हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मलबा हटाने का काम जारी है। कई और लोगों के शव मलबे में दबे होने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश के एटा के मिरहची गांव में शनिवार (21 सितंबर) को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट ने आधा दर्जन लोगों की जान ले ली। हादसे में कई लोग घायल हो गए। पहले कहा जा रहा था कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई लेकिन खबर लिखे जाने तक स्थानीय मीडिया के मुताबिक 6 लोगों की जान जाने की पुष्टि की गई थी। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई और आस पास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। फैक्ट्री के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का अमला मलबे को हटाने की निगरानी भी कर रहा है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रही थी। किसी मुन्नी देवी के नाम पर फैक्ट्री का लाइसेंस है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दशहरा और दिवाली के पर्व नजदीक होने के कारण फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने का काम जोरों से चल रहा था। हादसा दिन के करीब 11 बजे हुआ। 

चश्मदीदों के मुताबिक, पहले एक धमाका सुनाई दिया और फिर एक के बाद एक 15-20 धमाकों के आवाज आई। स्थानीय लोगों से पता चल रहा है कि आतिशबाजी बनाने का काम ठेके पर चल रहा था तो धमाकों के वक्त फैक्ट्री में कुछ कामगारों मौजूद रहे होंगे। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब भी कुछ शव मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। पटाखा फैक्ट्री में धमाकों की वजह से मंजर इतना खौफनाक बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर मानव अंग बिखरे देखे गए। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।


वहीं, बिहार के पश्चिम चंपारण के एक गांव में भी शनिवार को पटाखा बनाने के दौरान धमाका होने का मामला दर्ज किया गया। जिले के हरदीपट्टी गांव में धमाके से एक युवती समेत कई मवेशियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Web Title: UP: Half a dozen people died and many injured in fire-cracker factory explosion in Etah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे