लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों नहीं उतारे उम्मीदवार, सचिन पायलट ने बताई वजह

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 13:22 IST

सचिन पायलट ने कहा कि राजनीतिक शिष्टाचार के रूप में, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में करहल निर्वाचन क्षेत्र से अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ रहे हैंअखिलेश के चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं

नई दिल्लीः यूपी चुनाव के महासंग्राम में कांग्रेस ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और शिवपाल यादव (Shivpal Yada) के सामने कोई भी उम्‍मीदवार नहीं उतारा है। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से ज्ञानवती यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस ने ज्ञानवती को नामांकन करने से मना कर दिया।

कांग्रेस ने अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के खिलाफ क्यों नहीं कोई उम्मीदवार उतारे, इसका जवाब कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने अब दिया है। बुधवार को सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ 'राजनीतिक शिष्टाचार' के तहत कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।

सपा भी कांग्रेस के प्रति निभा चुकी है राजनीतिक शिष्टाचार

सचिन पायलट ने कहा कि राजनीतिक शिष्टाचार के रूप में, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में करहल निर्वाचन क्षेत्र से अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। जब सोनिया गांधी ने पहले राज्य में रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, तब सपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा था। सोनिया गांधी 2004, 2009, 2014 और 2019 में रायबरेली की सीट से लोकसभा सांसद के रूप में चुनी गई थीं।

समाजवादी पार्टी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।  पायलट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बदलाव 'निश्चित रूप से' होंगे। उत्तर प्रदेश में 5 साल सत्ता में रहने के बाद भी बीजेपी वोट हासिल करने के लिए लोगों में डर पैदा करना चाहती है। हालांकि कांग्रेस अपने घोषणापत्र और उम्मीदवारों के सहारे चुनाव लड़ रही है। प्रियंका गांधी ने इस बार पहले ही महिलाओं पर ज्यादा ध्यान दिया है।'

 उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा। तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और सातवां चरण 7 मार्च को होगा। फैसला 10 मार्च को आएगा।

टॅग्स :अखिलेश यादवशिवपाल यादवसचिन पायलटउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है