यूपी चुनावः मायावती ने कहा, बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत, सभी वर्गों के मिल रहे वोट; भाजपा-सपा को लेकर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Published: February 23, 2022 08:02 AM2022-02-23T08:02:12+5:302022-02-23T08:22:04+5:30

लखनऊ के नगर नर्सरी स्कूल के मतदान केंद्र पर बसपा प्रमुख मायावती अपना वोट डालती नजर आईं। इस दौरान मायावती ने कहा, बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए।

UP Elections Mayawati cast her vote and said BSP got full majority like 2007 getting votes of all sections | यूपी चुनावः मायावती ने कहा, बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत, सभी वर्गों के मिल रहे वोट; भाजपा-सपा को लेकर कही ये बात

यूपी चुनावः मायावती ने कहा, बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत, सभी वर्गों के मिल रहे वोट; भाजपा-सपा को लेकर कही ये बात

Highlightsइस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैंबसपा प्रमुख मायावती ने अपना वोट डाल और कहा, बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा हैमायावती ने कहा कि 2007 की तरह नतीजों में बसपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा

लखनऊःउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चौथे चरण में 9 जिलोंं; पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदाता सुबह से ही अपने बूथों पर कतार में खड़े हैं। 

इस बीच बसपा प्रमुख मायावती के मतदान की तस्वीर सामने आई है। लखनऊ के नगर नर्सरी स्कूल के मतदान केंद्र पर बसपा प्रमुख मायावती अपना वोट डालती नजर आईं। इस दौरान मायावती ने कहा, बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा।

बसपा प्रमुख ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं।

वहीं बहुजन समाज पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भी कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है, अबकी बार भी 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनना निश्चित हो चुका है।

इसके साथ ही रायबरेली सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह भी रायबरेली के लालपुर चौहान मतदान केंद्र पर वोट डालती नजर आईं। उन्होंने कहा,"मैं चाहती हूं कि लोग वोट दें और वोटिंग प्रतिशत ऊंचा करें। कांग्रेस दौड़ में कहीं नहीं है। गौरतलब है कि अदिति सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई हैं।

यूपी के मतदान वाले अन्य जिलों की भी तस्वीरें सामने आई हैं। लखीमपुर खीरी जिले के बनबीरपुर में एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता वोट डालता नजर आए। 

इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं।

इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान हो रहा है। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह एक बार फिर मैदान में हैं।

Web Title: UP Elections Mayawati cast her vote and said BSP got full majority like 2007 getting votes of all sections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे