लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: कैराना से नाहिद हसन को टिकट देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, सपा की मान्यता खत्म करने की मांग

By विनीत कुमार | Updated: January 17, 2022 15:09 IST

भाजपा के अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में समाजवादी पार्टी की मान्यता खत्म करने की मांग के साथ याचिका डाली है। याचिका में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी ने कैराना से गैंगस्टर नाहिद हसन को टिकट दिया है लेकिन उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के अश्विनी उपाध्याय की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दी गई है याचिका।याचिका के अनुसार 'गैंगस्टर' को टिकट देकर अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की अवहेलना की है।दावा है कि नाहिद हसन के क्रिमिनल रिकॉर्ड को भी पार्टी ने अपने वेबसाइट पर जारी नहीं किया है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में कैराना से नाहिद हसन को समाजवादी पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। ये याचिका भाजपा के अश्विनी उपाध्याय की ओर से डाली गई है। याचिका में कहा गया है कि एक 'गैंगस्टर' को टिकट देकर अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की अवहेलना की है और इसलिए समाजवादी पार्टी की मान्यता रद्द की जाए।

उपध्याय ने दावा किया है कि नाहिद हसन के क्रिमिनल रिकॉर्ड को भी सपा ने अपने वेबसाइट पर जारी नहीं किया है। साथ ही न ही इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया या सोशल मीडिया में कोई जानकारी दी गई।'

नाहिद हसन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले हफ्ते नाहिद हसन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शनिवार को एक विशेष अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

पुलिस ने हसन के खिलाफ सख्त गैंगस्टर कानून लागू किया था। विधायक को शामली जिले के कैराना में एक विशेष सांसद/विधायक अदालत में पेश किया गया जहां न्यायाधीश सुबोध सिंह ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

कैराना थाने के प्रभारी अनिल कापरवन ने कहा था कि हसन समेत 40 लोगों के खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अधिकतर आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे लेकिन हसन अदालत में आत्मसमर्पण करने में विफल रहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी पिछले हफ्ते कोरोना गाइडलाइन के चुनाव आयोग के उल्लंघन को लेकर भी विवादों में आई थी। पार्टी की वर्चुअल रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे जबकि आयोग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई है।

इस बीच अखिलेश यादव ने सोमवार को अमरोहा के भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का मजाक उड़ाने आरोप लगाया। उन्होंने एक वीडियो साथ ट्वीट कर ये आरोप लगाया। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है