यूपी चुनावः मुस्लिम महिला के कहने पर अखिलेश यादव ने राजा भैया से मंत्री पद छीना था, सपा नेता अबु आजमी ने किया दावा

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 5, 2022 07:50 PM2022-01-05T19:50:51+5:302022-01-05T20:12:32+5:30

सपा परिवर्तन रैली अबु आजमी में कहा कि 2022 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा और योगी सरकार पर हमला किया।

up elections 2022 Muslim Woman Behind Akhilesh yadav-Raja Bhaiyya's Break Up SP Leader Abu Azmi's New Shocker | यूपी चुनावः मुस्लिम महिला के कहने पर अखिलेश यादव ने राजा भैया से मंत्री पद छीना था, सपा नेता अबु आजमी ने किया दावा

आजमी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए 15% मुस्लिम आबादी को एक साथ आना होगा। 

Highlightsमायावती के साथ कोई फोटो नहीं खिंचा सकता है।छह बार के निर्दलीय विधायक राजा भैया को सपा का करीबी माना जाता था।राजा भैया अखिलेश कैबिनेट में मंत्री थे।

उन्नावः समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने मंगलवार को सपा परिवर्तन रैली को संबोधित किया। आजमी ने कहा कि एक मुस्लिम महिला के कहने पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मंत्री पद छीन लिया था।

छह बार के निर्दलीय विधायक राजा भैया को सपा का करीबी माना जाता था और वह अखिलेश कैबिनेट में मंत्री थे। आजमी ने सपा प्रमुख अखिलेश की जमकर तारीफ की। आजमी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सपा की चल रही 'परिवर्तन यात्रा' के एक हिस्से के रूप में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे।

आजमी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए 15% मुस्लिम आबादी को एक साथ आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल पाकिस्तान के नाम पर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मीडिया भाजपा के पैर चाट रहा है और गलत खबरें दिखा रहा है।

बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के साथ कोई फोटो नहीं खिंचा सकता है। बसपा के लोग नेता बनने के लिए नहीं जाते हैं, बल्कि चपरासी बनने के लिए जाते हैं। मायावती को केवल पैसे से लगाव है।

Web Title: up elections 2022 Muslim Woman Behind Akhilesh yadav-Raja Bhaiyya's Break Up SP Leader Abu Azmi's New Shocker

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे