UP Elections 2022: कांग्रेस देख रही है उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधान सभा, अंतिम चरण से पहले भाजपा-सपा ने किए अपनी जीत के दावे

By शीलेष शर्मा | Published: March 6, 2022 07:44 PM2022-03-06T19:44:17+5:302022-03-06T19:48:48+5:30

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश में 6 चरणों के चुनाव के बाद यह साफ़ हो गया है कि भाजपा का जाना तय है नतीजा जो भी सरकार बनेगी वे बिना कांग्रेस एक समर्थन के संभव नहीं है।

UP Elections 2022 all BJP-SP claims that they will form govt | UP Elections 2022: कांग्रेस देख रही है उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधान सभा, अंतिम चरण से पहले भाजपा-सपा ने किए अपनी जीत के दावे

UP Elections 2022: कांग्रेस देख रही है उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधान सभा, अंतिम चरण से पहले भाजपा-सपा ने किए अपनी जीत के दावे

Highlightsनतीजा जो भी हो सरकार बिना कांग्रेस के समर्थन के संभव नहींआरएलडी नेता जयंत चौधरी का दावा-भाजपा का जाना तय

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कल होगा, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। इन दावों के बीच कांग्रेस ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं और बिना कांग्रेस की मदद के सरकार गठित नहीं होगी।

ये दावा करते हुए पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश में 6 चरणों के चुनाव के बाद यह साफ़ हो गया है कि भाजपा का जाना तय है नतीजा जो भी हो सरकार बिना कांग्रेस के समर्थन के संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि मतों की गिनती 10 मार्च को होनी है।

इधर, भाजपा ने भी दावा किया है कि पंजाब को छोड़कर उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में वे सरकार बनाने जा रही है। आरएलडी नेता जयंत चौधरी का दावा था कि भाजपा कोई भी ज़ोर लगाले योगी सरकार का जाना तय हो चुका है। 6 चरणों के मतदान में सपा, आरएलडी गठबंधन बहुमत जुटा चुका है और अब अंतिम चरण में केवल नतीजों पर मोहर लगनी बाकी रह गयी है।

इधर, आरएलडी और सपा ने लखनऊ स्थित अपने अपने कार्यालयों  में मरम्मत और रंग करवा कर उसकी काया पलटने का काम शुरू कर दिया है ताकि नए विधायकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Web Title: UP Elections 2022 all BJP-SP claims that they will form govt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे