UP Election Results 2022: शुरुआती रूझानों में भाजपा 160 के पार तो सपा को 80 से अधिक सीटों पर बढ़त, मुकाबला कांटे की होने की उम्मीद

By विशाल कुमार | Published: March 10, 2022 09:31 AM2022-03-10T09:31:14+5:302022-03-10T09:31:58+5:30

पिछले सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा दिखाए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है।

up-election-results-2022-early-trends-suggests-bjp-crosses-160-marks-and-sp-crosses-80 | UP Election Results 2022: शुरुआती रूझानों में भाजपा 160 के पार तो सपा को 80 से अधिक सीटों पर बढ़त, मुकाबला कांटे की होने की उम्मीद

UP Election Results 2022: शुरुआती रूझानों में भाजपा 160 के पार तो सपा को 80 से अधिक सीटों पर बढ़त, मुकाबला कांटे की होने की उम्मीद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रूझानों में भाजपा गठबंधन 160 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी का गठबंधन 80 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। शुरूआत में पोस्टल बैलट के बाद अब ईवीएम की गिनती जारी है। करीब 1.30 घंटे की मतगणना हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ। यूपी में बहुमत के लिए 202 चाहिए होंगी।

साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आगरा में पांच, अमेठी, अंबेडकर नगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में दो-दो तथा बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है।

पिछले सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा दिखाए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है। 

हालांकि, उनमें सपा की सीटों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा बसपा के दहाई के अंक तक सिमट जाने और कांग्रेस को 10 से कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Web Title: up-election-results-2022-early-trends-suggests-bjp-crosses-160-marks-and-sp-crosses-80

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे