UP Election Result 2022: राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, 1 लाख 79 हजार वोटों से सपा के सुनील चौधरी को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 05:03 PM2022-03-10T17:03:28+5:302022-03-10T17:16:55+5:30

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को 2 लाख 12 हजार 632 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और सपा नेता सुनील चौधरी को 52 हजार 997 वोट मिले। कांग्रेस ने यहां पर पंखुड़ी पाठक को उतारा था जिन्हें मात्र 12 हजार 237 वोट मिल पाए।

up-election-result-2022 pankaj singh bjp noida rajnath singh sp sunil chaudhary | UP Election Result 2022: राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, 1 लाख 79 हजार वोटों से सपा के सुनील चौधरी को हराया

UP Election Result 2022: राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, 1 लाख 79 हजार वोटों से सपा के सुनील चौधरी को हराया

Highlightsउत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को 2 लाख 12 हजार 632 वोट मिले।2017 में पंकज सिंह 1.04 लाख मतों के अंतर से जीते थे।

नोएडा: भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा विधानसभा सीट पर 1.79 लाख मतों के भारी अंतर के साथ जीत दर्ज करके रिकॉर्ड बना दिया है। उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को 2 लाख 12 हजार 632 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और सपा नेता सुनील चौधरी को 52 हजार 997 वोट मिले। कांग्रेस ने यहां पर पंखुड़ी पाठक को उतारा था जिन्हें मात्र 12 हजार 237 वोट मिल पाए।

भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष पंकज सिंह को 2017 में नोएडा सीट पर 64 प्रतिशत से अधिक मत मिले थे। उस समय वह 1.04 लाख मतों के अंतर से जीते थे।

उत्तर प्रदेश में भाजपा 260 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है जो कि सामान्य बहुमत से अधिक है। वहीं, समाजवादी पार्टी फिलहाल करीब 135 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं कांग्रेस और बसपा 2 और 1 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ। यूपी में बहुमत के लिए 202 चाहिए।

साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

Web Title: up-election-result-2022 pankaj singh bjp noida rajnath singh sp sunil chaudhary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे