लाइव न्यूज़ :

कैराना-मुजफ्फरनगर में जो गर्मी दिखाई दे रही है शांत हो जाएगी, यूपी CM का वीडियो साझा कर बोले रवि किशन-शोले के बाद लोग इसे सुन रहे हैं

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2022 11:46 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हापुड़ के पिलखुआ में अपनी एक सभा में कैराना और मुजफ्फरनगर का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हापुड़ के पिलखुआ में अपनी एक सभा में सपा पर जमकर हमला बोलारवि किशन ने भाषण के एक अंश को साझा करते हुए लिखा कि शोले के बाद लोग इसे सुन रहे हैं

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हापुड़ के पिलखुआ में अपनी एक सभा में कैराना और मुजफ्फरनगर का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कैरान से सपा के प्रत्याशी नाहिद हसन का बिना नाम लिए योगी ने कहा कि कैरान का प्रत्याशी अभी भी धमकी देता है, हम आएंगे ये करेंगे। गर्मी अभी भी शांत नहीं हुई है।

बीजेपी सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने योगी आदित्यनाथ के इस भाषण के एक हिस्से को अपने ट्विटर पर भी साझा किया। अभिनेता ने लिखा कि शोले फिल्म के बाद अब लोग ये सुन रहे हैं। वायरल चारों और। सुनिए महाराज जी आज क्या बोले। 10 मार्च को फिर योगी महाराज। 

इस क्लिप में योगी कहते सुने जा सकते हैं कि 'ये गर्मी कैराना और मुजफ्फरनगर के कुछ जगहों पर दिखाई दे रही है न, ये सब शांत हो जाएंगी। क्योंकि गर्मी कैसे शांत होगी, इसको तो मई और जून में भी शिमला बना देता हूं।'

रवि किशन के इस पोस्ट पर लोग काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह भाषा राजनीति के लिए ठीक नही....लोग मान रहे महाराज जी ठीक है उतरप्रदेश के लिए ...लेकिन जो यह घमंड है वोट का बटन उल्टा पड़ गया तब ...। जितना और हारना लोगों के वोट पर निर्भर है ..लोकतंत्र का न भूले और राजतंत्र समझने की भूल न करे।

एक अन्य ने लिखा- गली छाप गुंडे की भाषा सीएम बोल रहा है और उसके जाहिल अंधभक्त उसका समर्थन कर रहे हैं । तुमलोगों की तानाशाही का अंत 10 मार्च को हो जाएगा। और हां अब नाचने गाने वाले लोग भी राजनीत में आ रहे हैं इससे बुरा दौर क्या आएगा। 

इसके साथ एक ने लिखा- रवि किशन शुक्लाजी आप जो जीते हैं वो योगी की सीट थी इसलिए जीत गए। नहीं तो आपका हाल निरहुआ जैसा ही होना है अगल चुनाव में। कुछ काम भी कर लिया कीजिए गोरखपुर में । सिर्फ ट्वीट करने से वोट नहीं मिलेगा आपको। कब तक योगी मोदी आपको जिताएंगे। 

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने सभा में कहा कि मुजफ्फरनगर में निर्दोष हिंदू भी मारे गए। उनपर मुकदमे भी दर्ज किए गए।  जब उन मुकदमों को हमारी सरकार ने खारिज किया तो पता चला ये तो फर्जी हैं, अपराधी तो दूसरे हैं। इनको ठीक किया चाहिए। 

उन अपराधियों को ये लोग टिकट देते हैं। सहारनपुर में एक सिख विरोधी दंगा हुआ था। समाजवादी पार्टी के मुखिया उस दंगाई को गले से मिलते हैं। बुलंदशहर के अंदर इन्होंने ऐसे ही किया। मुरादाबाद के उनके प्रत्याशियों की सूची तो देखिए, उनमे से एक वो भी है जो कहता था अफगानिस्तान में तालिबान का सरकार बनना अच्छा है। मतलब आधी आबादी का विरोधी। मानवता का विरोधी। और बेशर्मी के साथ उनका समर्थन कर रहे हैं। 

सचिन और गौरव जैसे युवकों की हत्या इसलिए हो जाती है क्योंकि उन नौजवानों ने अपनी बहन की रक्षा करने के लिए, इस आधार पर उनकी हत्या कर दी जाती है। 60 से अधिक हिंदू मुजफ्फरनगर दंगे में ।

टॅग्स :रवि किशनयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश समाचारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी