UP Election 2022: सीएम योगी के खिलाफ शुभावती शुक्ला, मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे 'अखिलेश यादव'

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 7, 2022 04:49 PM2022-02-07T16:49:36+5:302022-02-07T17:18:32+5:30

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी चुनाव में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

UP Election 2022 SP President Akhilesh Yadav contest Mubarakpur seat of Azamgarh assembly elections nomination from Karhal | UP Election 2022: सीएम योगी के खिलाफ शुभावती शुक्ला, मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे 'अखिलेश यादव'

मुबारकपुर में सातवें और अंतिम चरण में सात मार्च को वोट पड़ेंगे।

Highlightsअखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सपा प्रमुख यादव आजमगढ़ से सांसद हैं।करहल सीट के लिए मतदान 20 फरवरी को तीसरे चरण में होना है।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने आगामी 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की। उपेंद्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला गोरखपुर (शहरी) विधानसभा क्षेत्र से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी चुनाव में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। यादव आजमगढ़ से सांसद हैं।

 

करहल सीट के लिए मतदान 20 फरवरी को तीसरे चरण में होना है जबकि मुबारकपुर में सातवें और अंतिम चरण में सात मार्च को वोट पड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। करहल सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव 'सैफई' से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 

Web Title: UP Election 2022 SP President Akhilesh Yadav contest Mubarakpur seat of Azamgarh assembly elections nomination from Karhal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे