यूपी चुनाव 2022: सपा की नई लिस्ट जारी, पडरौना से नहीं लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा को टिकट

By विनीत कुमार | Published: February 2, 2022 12:00 PM2022-02-02T12:00:21+5:302022-02-02T12:31:43+5:30

यूपी विधानसभा चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना सीट छोड़ दी है। वे कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई।

UP Election 2022: SP new list Swami Prasad Maurya will not contest from Padrauna | यूपी चुनाव 2022: सपा की नई लिस्ट जारी, पडरौना से नहीं लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा को टिकट

स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी पडरौना सीट (फाइल फोटो)

Highlightsयूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट बदली गई है, वे पडरौना से नहीं बल्कि मौर्य कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे।कौशाम्बी के सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया गया है, यहां भाजपा से केशव प्रसाद मौर्य मैदान में हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। ताजा जारी किए गए लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके तहत लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा से आए स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इससे पहले उनके पडरौना से चुनाव लड़ने की बात कही जी रही थी। 

इसके अलावा कौशाम्बी के सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया गया है। इस सीट से भाजपा की ओर से केशव प्रसाद मौर्य चुनावी मैदान में हैं। पल्लवी अपना दल (के) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी और केंद्र में मंत्री अनुप्रिया की छोटी बहन हैं। 

स्वामी प्रसाद मौर्ट ने बदली अपनी सीट

स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले महीने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। 2017 में भाजपा के टिकट पर पडरौना से जीत हासिल करने वाले मौर्य के इस बार भी इसी सीट से मैदान में उतरने की अटकलें थीं। हालांकि सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट में बदलाव का फैसला किया गया।

आरपीएन पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और साल 2007 में जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके बाद वह कुशीनगर से 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और फिर मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रहे।

लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर सस्पेंस खत्म

सपा की नई लिस्ट से लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। पार्टी ने मंगलवार को लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। हालांकि सरोजनी नगर को छोड़ दिया गया था। दूसरी ओर भाजपी की ओर से मंगलवार रात आई लिस्ट में सरोजनी नगर से मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर राजेश्वर सिंह को दिया गया। ऐसे में अटकलें लग रही थीं कि स्वाति सिंह को समाजवादी पार्टी ऑफर दे सकती हैं।

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी, दूसरे चरण की 14 फरवरी, तीसरे चरण की 20 फरवरी और चौथे चरण की 23 फरवरी को होगी। इसके बाद पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी और छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी। नतीजे 10 मार्च को आएंगे

 

Web Title: UP Election 2022: SP new list Swami Prasad Maurya will not contest from Padrauna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे