Photo: अखिलेश यादव के निर्देश पर EVM की निगरानी कर रहे हैं सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा, दूरबीन से लिया खुद जायजा, कार्यकर्ताओं को लगाया 8-8 घंटे की शिफ्ट पर

By आजाद खान | Published: March 7, 2022 07:33 AM2022-03-07T07:33:37+5:302022-03-07T12:03:31+5:30

UP Election 2022: आपको बता दें कि मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में तीन विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होनी है।

UP Election 2022 SP candidates yogesh varma monitoring EVM machines with binoculars party workers put on duty for 8 hours a day | Photo: अखिलेश यादव के निर्देश पर EVM की निगरानी कर रहे हैं सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा, दूरबीन से लिया खुद जायजा, कार्यकर्ताओं को लगाया 8-8 घंटे की शिफ्ट पर

फोटो सोर्स: फेसबुक पेज

Highlightsसपा प्रत्याशी द्वारा ईवीएम मशीनों की निगरानी करने का मामला सामने आया है। प्रत्याशी ने बताया कि सपा प्रमुख के कहने पर निगरानी कर रहे है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की 8-8 घंटों की ड्यूटी लगाई गई है।

UP Election 2022: लगता है कि समाजवादी पार्टी ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की मतगणना स्थल की निगरानी करने की नसीहत को गंभीरता से ले लिया है। यही नहीं पार्टी ने उस पर अमल करना शुरु भी कर दिया है। मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनके समर्थकों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की निगरानी कर शुरू कर दिया है। वे यहां ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए पहुंचे हैं।

योगेश वर्मा रविवार को खुली जीप से दूरबीन लेकर कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। मीडिया ने जब उनसे विश्वविद्यालय आने की वजह जानी चाही तो उन्होंने टिकैत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि भाजपा वाले कुछ भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि चुनावों की गिनती 10 मार्च को होनी है, इस बीच प्रत्याशी और पूर्व विधायक को गड़बड़ी का डर सता रहा है। इसलिए वे इसकी निगरानी कर रहे हैं। 

क्या कहा योगेश वर्मा ने

योगेश वर्मा ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवजी के निर्देश पर ईवीएम मशीनों की निगरानी करने आये हैं। बता दें कि हाल ही में राकेश टिकैत ने मतगणना के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताते हुए किसानों से आह्वान किया था कि किसान दो दिन की छुट्टी लेकर मतगणना स्थल की निगरानी करें। मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में तीन विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होनी है। 

कार्यकर्ताओं की लगाई गई है 8-8 घंटों की ड्यूटी

इस पर आगे बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हम दूरबीन से ईवीएम मशीनों की निगरानी कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में योगेश वर्मा ने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से जो चुनाव जीतता है, उत्तर प्रदेश में उसकी सरकार बनती है। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम ईवीएम मशीनों की निगरानी करें। उन्होंने बताया कि यहां कार्यकर्ताओं की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। 
 

Web Title: UP Election 2022 SP candidates yogesh varma monitoring EVM machines with binoculars party workers put on duty for 8 hours a day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे