लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: आजम खान के बेटे का योगी सरकार पर पलटवार, कहा- निर्दोष को जेल में डालना अच्छा है तो ये BJP की गलतफहमी है

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 14, 2022 15:09 IST

आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान का कहना है कि आज़म ख़ान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। अगर किसी को ये लगता है कि किसी बेगुनाह इंसान को जेल में बंद कर देने को किसी ने अच्छा माना है तो यह भाजपा की गलतफहमी है।

Open in App
ठळक मुद्देआज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने भाजपा पर साधा निशानाउनका कहना है कि 10 मार्च को भाजपा शायद इसकी प्रतिक्रिया देखेगीउत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। ऐसे में अभी भी राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे और रामपुर की स्वार सीट से समाजवादी प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम खान यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने सोमवार को कहा कि आजम साहब की गैरमौजूदगी की भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन अगर किसी को लगता है कि किसी निर्दोष को सलाखों के पीछे डालना अच्छा है, तो यह भाजपा की गलतफहमी है। लोग इसे बुरा मानते हैं। वो 10 मार्च को प्रतिक्रिया देखेंगे।

बता दें कि अब्दुल्ला का यह बयान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने उनके पिता व सपा सांसद आजम खान को लेकर कहा था कि आजम खान जेल से बाहर आएं, ऐसा अखिलेश यादव नहीं चाहते हैं। दरअसल, रविवार को यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सीएम योगी ने समाचार एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आजम खान जेल से बाहर आ गए तो अखिलेश यादव की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। बता दें कि अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों की वजह से आजम खान फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं।

मालूम हो, उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान हो चुका है। वहीं, आज यानि 14 फरवरी को राज्य में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सात चरणों में वोटिंग होनी है। बताते चलें कि दो चरणों के बाद 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो, बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022आज़म खानरामपुरसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील