UP Election 2022: सपा ने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दारा सिंह चौहान घोसी से लड़ेंगे चुनाव, 254 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 27, 2022 03:37 PM2022-01-27T15:37:40+5:302022-01-27T17:42:19+5:30

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

UP Election 2022 Samajwadi Party releases list 56 candidates Dara Singh Chauhan to contest from Ghosi | UP Election 2022: सपा ने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दारा सिंह चौहान घोसी से लड़ेंगे चुनाव, 254 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की।

Highlightsपवन पांडे को अयोध्या से टिकट दिया है।पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी को नकुड़ से उम्मीदवार बनाया गया है। सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान घोसी से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहसे सपा ने 159 और 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

सपा ने धौरहरा से वरुण चौधरी, बालामऊ से रामबली वर्मा, बाबागंज से गिरिजेश, चायल से पूजा पाल, कुर्सी से राकेश वर्मा, दरियाबाद से अरविंद सिंह गोप, गोसाईगंज से अभय सिंह, अकबरपुर से रामअचल राजभर, इटावा से माता प्रसाद पांडेय को टिकट दिया गया है।

समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 56 और उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी। सपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक बसपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा को क्रमशः अकबरपुर और कटेहरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को बलिया की बांसडीह सीट से तथा विनय तिवारी को चिल्लू पार सीट से टिकट दिया गया है। सपा के वरिष्ठ नेता रहे बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को बाराबंकी की कुर्सी सीट से सपा का टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को बाराबंकी की दरियाबाद और फरीद महफूज किदवई को रामनगर सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से टिकट दिया गया है।

जबकि पूर्व विधायक अभय सिंह को अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट और पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव को जौनपुर की मल्हनी सीट से सपा का उम्मीदवार बनाया गया है। यह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की तीसरी सूची है। पार्टी प्रदेश विधानसभा की 403 में से अब तक 254 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Web Title: UP Election 2022 Samajwadi Party releases list 56 candidates Dara Singh Chauhan to contest from Ghosi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे