UP Election 2022: सपा ने 159 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, अखिलेश यादव करहल से और आजम खान रामपुर से लड़ेंगे चुनाव, देखें सूची

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 24, 2022 07:03 PM2022-01-24T19:03:21+5:302022-01-24T21:38:28+5:30

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

UP Election 2022 Samajwadi Party releases list 159 candidates Akhilesh Yadav Karhal, Nahid Hasan from Kairana Azam Khan from Rampur and Shivpal Singh Yadav from Jaswantnagar | UP Election 2022: सपा ने 159 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, अखिलेश यादव करहल से और आजम खान रामपुर से लड़ेंगे चुनाव, देखें सूची

आजम खान और अखिलेश यादव अभी लोकसभा सांसद हैं। 

Highlightsआजम खान रामपुर से और शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे। सात चरणों में 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च को खत्म होंगे।सपा और रालोद और ओपी राजभर में गठबंधन हुआ है। 

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 159 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। अखिलेश यादव करहल से, नाहिद हसन कैराना से, अब्दुल्ला आजम खान स्वार से, आजम खान रामपुर से और शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे। 

आजम खान और अखिलेश यादव अभी लोकसभा सांसद हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च को खत्म होंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। सपा और रालोद और ओपी राजभर में गठबंधन हुआ है। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बीच है। 

भाजपा छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव ने झटका दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। ऊंचाहार से मनोज पांडे ही चुनाव लड़ेंगे। 2017 में भी पांडे यहां से विधायक चुने गए थे। नाहिद हसन को टिकट दिया गया है। जो जेल में बंद हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल से,  उमर अली खान बेहट, धर्म सिंह सैनी नकुड़, सहारनपुर सिटी से संजय गर्ग, सहारनपुर ग्रामीण से आशु मलिक,  देवबंद से कार्तिकेय राणा, गंगोह से इंद्रसेन, कैराना से नाहिद हसन और चरथवल से पंकज कुमार मलिक को टिकट दिया गया है। नजीबाबाद से तसलीम अहमद, नगीना (एससी) से मनोज कुमार पारसी, स्वार से अब्दुल्ला आजम खान को टिकट दिया है।

समाजवादी पार्टी के सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को शनिवार देर शाम सीतापुर जेल से रिहा से रिहा हुए थे। अब्दुल्ला आजम अपने पिता आजम खान के साथ पिछले 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद थे। दोनों को 27 फरवरी 2020 को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में स्थान्तरित किया गया था।

कैराना विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक नाहिद हसन को भाजपा के आरोपों की अनदेखी करते हुए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दूल्ला आजम का भी नाम है। हाल ही में सपा में शामिल हुए तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके धर्म सिंह सैनी को सहारनपुर जिले के नकुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने अपने पारंपरिक रामपुर सीट से वरिष्ठ नेता आजम खान को मैदान में उतारा है, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव को इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पारिवारिक गढ़ से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

Web Title: UP Election 2022 Samajwadi Party releases list 159 candidates Akhilesh Yadav Karhal, Nahid Hasan from Kairana Azam Khan from Rampur and Shivpal Singh Yadav from Jaswantnagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे