UP Election 2022: रालोद ने एक और सूची जारी की, 7 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 15, 2022 05:12 PM2022-01-15T17:12:19+5:302022-01-15T17:13:55+5:30

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ रही समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

UP Election 2022 Rashtriya Lok Dal released another list 7 candidates declared see list sp | UP Election 2022: रालोद ने एक और सूची जारी की, 7 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

पहली सूची में सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवार थे।

Highlightsखैरागढ़ से रतन सिंह (रालोद) को टिकट दिया गया है।जेवर सीट से अवतार सिंह भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है।बुधवार को भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे।

UP Election 2022: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। दूसरी लिस्ट में 7 प्रत्याशी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में गठजोड़ है। 

पहली सूची में सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवार थे। प्रदेश के विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। सपा दफ्तर में इन दलों के नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें टिकटों के बंटवारे पर बात तय की गई थी।

थानाभवनः अशरफ अली

बुढ़ानाः राजपाल बालियान

मीरापुरः चंदन चौहान

मुरादनगरः सुरेंद्र कुमार मुन्नी

शिकारपुरः किरण पाल सिंह

बरौलीः प्रमोद गौड़

इगलासः बीरपाल सिंह दिवाकर।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने रालोद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत कई दलों के साथ गठबंधन किया है। कैराना सीट से नाहिद हसन (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशीराम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसारी (सपा) बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद) को टिकट दिया गया है।

Web Title: UP Election 2022 Rashtriya Lok Dal released another list 7 candidates declared see list sp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे