लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने कहा, चौधरी चरण सिंह मेरे गुरु हैं, जाट हमसे नाराज नहीं हो सकते

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 27, 2022 22:37 IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा कभी भी जातिगत राजनीति में भरोसा नहीं करती। इसका भरोसा तो हमेशा से विकास और न्याय-आधारित राजनीति में रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उन्हें अपना आदर्श बतायाराजनाथ सिंह ने कहा भला जाट बिरादरी हमसे (भाजपा) कैसे नाराज हो सकती है2022 के चुनाव के बाद भी भाजपा ही भारी बहुमत से यूपी में सरकार बनाएगी

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जाट वोटों को साधने में लगी बीजेपी हर वो दाव आजमा रही है, जिससे जाट बिरादरी का वोट उसके खाते में दर्ज हो सकते। इसके लिए बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेजी दिखाई और जाटों को रिझाने के लिए खुद कैराना पहुंच गये। इतना ही नहीं अमित शाह ने घर-घर जाकर लोगों से वोट भी मांगा।

अब बीजेपी की ओर से अगला दाव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चला। गुरुवार को अपने पुराने लोकसभा सभा क्षेत्र गाजियाबाद पहुंचे राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उन्हें अपना आदर्श बताया।  

मोदी नगर में राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि हमने जब राजनीति शुरू की थी, उस समय से लेकर आजतक मैं खुद को चौधरी चरण सिंह के विचारों के करीब पाता हूं। ऐसे में भला जाट बिरादरी हमसे (भाजपा) कैसे नाराज हो सकती है। 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी नगर में जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उनकी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि को ‘किसान दिवस’ घोषित किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी जातिगत राजनीति में भरोसा नहीं करती। इसका भरोसा तो हमेशा से विकास और न्याय-आधारित राजनीति में रहा है। 

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में गये स्वामी प्रसाद मौर्या के बारे में कहा कि उनकी पार्टी इसकी तनिक भी परवाह नहीं करती है। जिसको जहां जाना जाए।

राजनाथ सिंह ने जनसभा में दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में यूपी की कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और 2022 के चुनाव के बाद भी भाजपा ही भारी बहुमत से यूपी में सरकार बनाएगी।

जनसभा को सम्बोधित करने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंकरी कला गांव में महामाया मंदिर में पूजा की और साथ ही उस पेड़ को भी देखा, जिसके बारे में मान्यता है कि ब्रिटिश काल में अंग्रेज क्रांतिकारियों को लटका कर फांसी देते थे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022राजनाथ सिंहBJPजाट आंदोलनचौधरी चरण सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे