UP Election 2022: कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने 11 उम्मीदवारों का किया ऐलान, संकल्प पत्र भी जारी

By अनिल शर्मा | Published: January 5, 2022 04:29 PM2022-01-05T16:29:43+5:302022-01-05T16:52:04+5:30

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजा भैया की पार्टी ने संकल्प पत्र भी जारी किया जिसमें किसानों के लिए लुभावने वादे किए गए हैं।

up election 2022 raghuraj pratap singh alias raja bhaiya will contest from Kunda assembly Jansatta dal announces 11 candidates list | UP Election 2022: कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने 11 उम्मीदवारों का किया ऐलान, संकल्प पत्र भी जारी

UP Election 2022: कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने 11 उम्मीदवारों का किया ऐलान, संकल्प पत्र भी जारी

Highlightsरघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी हैइसके मुताबिक राजा भैया कुंडा विधानसभा से चुनाव लडे़ंगेजनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने उम्मीदवारों के साथ ही पार्टी का संकल्प पत्र भी जारी किया

UP Election 2022: पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को उनकी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में राजा भैया का नाम सबसे उपर है जो प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राजा भैया यहां से लगातार 6 बार विधानसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं।

सूची में कुंडा के अलावा  बाबागंज, सोराव, फाफामऊ, उरई, गौरा, कैसरगंज, माधौगढ़, बिल्सी, रॉबर्ट्सगंज, जलेसरगंज विधानसभा सीट  से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। 

सूची के मुताबिक 11 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैंः बाबागंज से विनोद सरोजजी, सोरांव से डॉ. सुधीर राय, फाफामऊ से लक्ष्मीनारायण, उरई से विजय चौधरी अहिरवार, गौरा से डॉ. श्याम नारायण वर्मा, कैसरगंज से मोहम्मद हजरतदीन अंसारी, माधौगढ़ से डॉ. बृजेश सिंह राजावत, बिल्सी से शलैंद्र मिश्र, राबर्ट्गंज से वीरेंद्र मौर्य, जलेसरगंज से धीरज धोबी। 

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजा भैया की पार्टी ने संकल्प पत्र भी जारी किया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संकल्प पत्र में  किसानों, बेरोजगारों समेत राज्य कर्मचारियों के लिए लुभावने वादे किए गए। घोषणा पत्र राजा भैया की गैरमौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेंद्र सरोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया।

चुनाव के मद्देनजर 'सेवा संकल्प पत्र' नाम से जारी हुए बुकलेट में 22 बिंदुओं को शामिल किया गया है। पत्र में कई घोषणाएं की गईं। इसमें किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, दिव्यांगों समेत सेना और अर्ध सैनिक बलों के जवानों से भी जुड़े मुद्दे शामिल किए गए। इसके साथ ही कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पुरानी पेंशन की मांग को भी शामिल किया गया है।

 

Web Title: up election 2022 raghuraj pratap singh alias raja bhaiya will contest from Kunda assembly Jansatta dal announces 11 candidates list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे