बसपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ कुलदीप नारायन को दिया टिकट, जारी की तीसरे चरण के 53 उम्मीदवारों की लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 27, 2022 07:12 PM2022-01-27T19:12:35+5:302022-01-27T19:34:57+5:30
UP Election 2022: बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और सपा पर हमला किया। यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि योगी सरकार हर मामले में विफल है।
UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिये उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में 53 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी हैं।
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर तीसरे चरण की सूची जारी करते हुए कहा, ''बहुजन समाज पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'' बसपा द्वारा जारी सूची में 15 सुरक्षित सीटों के अलावा करहल और जसवंत नगर सामान्य सीटों पर भी अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा हैं।
Bahujan Samaj Party (BSP) releases a list of 53 candidates for the 3rd phase of upcoming Uttar Pradesh Assembly elections#UttarPradeshElections2022pic.twitter.com/hhGL40CCB2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 27, 2022
पार्टी ने हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की हैं । बसपा ने मैनपुरी की करहल सीट से कुलदीप नारायन को उतारा हैं, यहां उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से होगा।
27-01-2022-UP POLL-BSP CANDIDATES 3RD PHASE LIST pic.twitter.com/eOGETjbSRW
— Mayawati (@Mayawati) January 27, 2022
इसी तरह इटावा की जसवंतनगर सीट से ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को उतारा हैं यहां उनका मुकाबला सपा प्रमुख के चाचा शिवपाल यादव से होगा । कानपुर की महाराजपुर सीट पर बसपा ने सुरेंन्द्र सिंह चौहान को उतारा हैं यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज उम्मीदवार और सरकार में मंत्री सतीश महाना से होगा।
उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।