UP Election 2022: BSP ने पहले चरण की 12 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, यहां देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 19, 2022 09:58 PM2022-01-19T21:58:20+5:302022-01-19T21:59:16+5:30

UP Election 2022: बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों में से 53 पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

UP Election 2022 BSP released list candidates 12 seats first phase see who will contest from where | UP Election 2022: BSP ने पहले चरण की 12 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, यहां देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव का मतदान 10 फरवरी को है।

Highlightsगढ़मुक्तेश्वर से मदन चौहान और खैर से चारुकेन शामिल हैं।मोदीनगर से पूनम गर्ग प्रत्याशी होंगे।गौतमबुद्ध नगर जिले में दादरी बसपा सुप्रीमो मायावती का गृह क्षेत्र भी है।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को पहले चरण की 12 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों में से 53 पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

थानाभवन से जहीर मलिक, खतौली से करतार सिंह भडाना, मेरठ शहर से मोहम्मद दिलशाद, बागपत से अरुण कसाना, साहिबाबाद से अजित कुमार पाल, गाजियाबाद से कृष्ण कुमार शुक्ला, गढ़मुक्तेश्वर से मदन चौहान और खैर से चारुकेन शामिल हैं।

बसपा कार्यालय द्वारा जारी पहली सूची में नोएडा से कृपाराम शर्मा, दादरी से मनवीर सिंह भाटी और जेवर से नरेंद्र भाटी ‘दादा’ का नाम शामिल है। गौतमबुद्ध नगर जिले में दादरी बसपा सुप्रीमो मायावती का गृह क्षेत्र भी है।

बसपा की सूची के अनुसार शामली की कैराना सीट से राजेंद्र सिंह उपाध्याय, शामली सीट से ब्रिजेंद्र मलिक, मुजफफरनगर से पुष्पाकंर पाल, सरधना से संजीव कुमार धामा, मेरठ कैंट से अमित शर्मा तथा मेरठ दक्षिण से कुंवर दिलशाद अली, मुरादनगर से अययूब इदरीशी, गाजियाबाद से सुरेश बंसल तथा मोदीनगर से पूनम गर्ग प्रत्याशी होंगे।

बसपा 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाती है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव का मतदान 10 फरवरी को है। चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Web Title: UP Election 2022 BSP released list candidates 12 seats first phase see who will contest from where

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे