UP Election 2022: 21 नए चेहरों पर दांव, पंकज सिंह, संगीत सोम और श्रीकांत शर्मा प्रत्याशी, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 15, 2022 04:48 PM2022-01-15T16:48:01+5:302022-01-15T16:49:33+5:30

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

UP Election 2022 bjp Tickets 21 new faces Pankaj Singh, Sangeet Som and Shrikant Sharma candidates see list here | UP Election 2022: 21 नए चेहरों पर दांव, पंकज सिंह, संगीत सोम और श्रीकांत शर्मा प्रत्याशी, यहां देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

Highlightsपहले और दूसरे चरण में कुल 113 सीटों पर मतदान होना है।गोरखपुर में छठे चरण के तहत तीन मार्च को मतदान होगा। पहले चरण की एक और दूसरे चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की।

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोरखपुर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारने का फैसला किया है। भाजपा ने शनिवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की। प्रधान ने कहा कि पार्टी ने 21 नए चेहरों को टिकट दिया है, जिनमें युवा, महिला और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्ध लोग शामिल हैं।

पहले और दूसरे चरण के लिए घोषित उम्मीदवारों में मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, शाहजहांपुर से राज्य के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, थानाभवन से गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा, आगरा ग्रामीण से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, नोएडा से पंकज सिंह, सरधना से संगीत सोम प्रमुख नाम हैं।

उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को यह घोषणा की। योगी और मौर्य अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। योगी पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं जबकि मौर्य ने 2012 में अपना पहला चुनाव सिराथू से ही जीता था। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी।

वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। प्रधान ने कहा कि भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड ने योगी को गोरखपुर से और मौर्य को सिराथू से चुनाव लड़ाने का फैसला किया। पार्टी ने जिन 105 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है।

गोरखपुर में छठवें चरण के तहत तीन मार्च को जबकि सिराथू में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है। पार्टी ने 20 वर्तमान विधायकों के टिकट भी काटे हैं। प्रधान ने कहा, ‘‘आज हमने 105 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उसमें वर्तमान विधायक 83 थे। हमने उनमें से 63 को फिर से टिकट दिया है। हम 20 सीटों पर उन मित्रों को अन्य कामों में नियोजित करना तय किया है।’’

भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने और 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।

दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।

Web Title: UP Election 2022 bjp Tickets 21 new faces Pankaj Singh, Sangeet Som and Shrikant Sharma candidates see list here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे