UP Election 2022: भाजपा ने जारी किया यूपी के लिए 'संकल्प पत्र', छात्राओं के लिए स्कूटी, साल में दो मुफ्त सिलेंडर सहित कई वादे

By विनीत कुमार | Published: February 8, 2022 12:28 PM2022-02-08T12:28:44+5:302022-02-08T13:20:24+5:30

यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने अपना घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश के लिए जारी कर दिया है। इसे पहले रविवार को जारी किया जाना था। हालांकि लता मंगेशकर के निधन की वजह से इसे टाल दिया गया था।

UP Election 2022 bjp issues Sankalp Patra manifesto know details and bjp manifesto list | UP Election 2022: भाजपा ने जारी किया यूपी के लिए 'संकल्प पत्र', छात्राओं के लिए स्कूटी, साल में दो मुफ्त सिलेंडर सहित कई वादे

भाजपा ने यूपी के लिए जारी किया संकल्प पत्र (फोटो- ट्विटर)

Highlightsयूपी के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, इसे 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम दिया गया है। अमित शाह ने साथ ही कहा कि 2017 के संकल्प पत्र में 212 थे, इसमें 92 पूरे किए जा चुके हैं।

लखनऊ: भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र मंगलवार को जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जारी किया। भाजपा की ओर से इसे 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम दिया गया है। अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि ये उत्तर प्रदेश को नए भविष्य की ओर ले जाने का संकल्प पत्र है। अमित शाह ने साथ ही कहा कि 2017 के संकल्प पत्र में भाजपा ने 212 वादे किए थे और इसमें 92 पूरे किए जा चुके हैं।

नए संकल्प पत्र में कथित ‘लव जिहाद’ के दोषी लोगों को कम से कम 10 वर्षों की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान करने, अयोध्या में भगवान राम से संबंधित संस्कृति शास्त्रों तथा धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना करने और वर्ष 2025 के महाकुंभ का विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ भव्य आयोजन करने का वादा किया गया है

UP Election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र में क्या-क्या है?

भाजपा की ओर से जारी किए गए 16 पन्नों के घोषणापत्र में कई बडे़ वादे किए गए हैं। इसमें किसानों के लिए अगले 5 वर्षों में सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्च बिजली उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी वितरण का वादा है।

इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना सहित कई मुद्दों पर सिलसिलेवार तरीके से काम का वादा किया गया है। संकल्प पत्र में 60 साल से अधिक की उम्र के महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था और होली सहित दिवाली पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की भी बात कही गई है। 

बीजेपी घोषणापत्र: किसानों के लिए क्या हैं वादे

किसानों को अगले 5 वर्ष में सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली 
5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना 
25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन 
आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाना
गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान 
निषादराज बोट सब्सिडी योजना

बीजेपी घोषणापत्र: महिलाओं के लिए क्या हैं वादे

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करेंगे
होली और दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
60 साल से अधिक की उम्र के महिलओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था
कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी वितरण
स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं के लिए 1 लाख तक का ऋण 
UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने का वादा

शिक्षा और युवाओं के लिए भाजपा के वादे

प्रदेश के 30 हजार माध्यमिक विद्यालयों का नवीनीकरण
स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय का निर्माण, कंप्यूटर लैब सहित साइंस लैब और आर्ट रूम का निर्माण
हर मण्डल में कम से कम एक विश्वविद्यालय को सुनिश्चित करने का वादा
अगले पांच वर्षों में हर परिवार से कम स कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर
प्रदेश सरकार की सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध
कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने का वादा
दो करोड़ टैबलेट अथवा स्मार्टफोन वितरित करने का वादा
सरकारी स्कूलों और कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण का वादा।

Web Title: UP Election 2022 bjp issues Sankalp Patra manifesto know details and bjp manifesto list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे