UP Election 2022: पूर्व गर्वनर बेबी रानी मौर्य पर बीजेपी को भरोसा, इस विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

By रुस्तम राणा | Published: January 15, 2022 04:43 PM2022-01-15T16:43:26+5:302022-01-15T16:43:26+5:30

पार्टी ने उन्हें आगरा ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वे आगरा की पहली महिला मेयर बनी थीं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं। सितंबर 2021 से वह इस पद पर सवार हैं। 

UP Election 2022 Bjp gives ticket to baby rani Maurya from Agra Gramin Seat | UP Election 2022: पूर्व गर्वनर बेबी रानी मौर्य पर बीजेपी को भरोसा, इस विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

UP Election 2022: पूर्व गर्वनर बेबी रानी मौर्य पर बीजेपी को भरोसा, इस विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

Highlightsआगरा ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगी उत्तराखंड की पूर्व गवर्नर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं बेबी रानी मौर्य

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहले दो चरणों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 107 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में उत्तराखंड की पूर्व गर्वनर बेबी रानी मौर्य का भी नाम शामिल है। पार्टी ने उन्हें आगरा ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वे आगरा की पहली महिला मेयर बनी थीं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं। सितंबर 2021 से वह इस पद पर सवार हैं। 

बता दें कि साल 1995 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। वह शुरूआत से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं। वे आगरा की पहली महिला मेयर चुनी गई थीं और वर्ष 1995 से 2000 तक वे इस पद पर बनी रहीं। साल 2007 में उन्हें पार्टी ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस बीच वर्ष 1997 में बेबी रानी मौर्य को भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष बनाया गया था। फिर साल 2002 में वे राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं और 2018 में उन्हें बाल अधिकार सरंक्षण आयोग का सदस्य बनाया गया था। इसी साल उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वे इस पद पर सितंबर 2021 तक बनी रहीं। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 

उनके इस्तीफा देने के बाद ही सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी थी कि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उनके चुनाव लड़ने की आशंकाओं पर अटकलें लगने लगी थीं। अब पार्टी ने उनपर एकबार फिर से भरोसा जताया है और उन्हें आगरा ग्रामीण से टिकट दिया है। 

वहीं पार्टी की ओर से रविवार को पहले चरण और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची में अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा सीट से बीजेपी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को टिकट दिया है। संदीप इस समय योगी मंत्री मंडल में है और अतरौली सीट उनके दादा कल्याण सिंह की कर्मभूमि रही है।

इसके अलावा पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी की सिराथू सीट से चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कभी भी विधानसभा का इलेक्शन नहीं लड़ा है। योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं।

Web Title: UP Election 2022 Bjp gives ticket to baby rani Maurya from Agra Gramin Seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे