पिछले 45 साल में रामपुर विधानसभा से केवल दो बार हारे हैं आजम खान, 9 बार जीत चुके हैं चुनाव, सांसद बने तो पत्नी जीती उपचुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 26, 2022 03:00 PM2022-01-26T15:00:20+5:302022-01-26T15:03:11+5:30

UP Election 2022:समाजवार्दी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान 12वीं बार मैदान में उतरे हैं। अभी तक आजम खान रामपुर सीट से 9 बार चुनाव जीत चुके हैं।

UP Election 2022 azam khan rampur vidhan sabha seat samajwadi party constituency last 45 years won 9 times uttar pradesh | पिछले 45 साल में रामपुर विधानसभा से केवल दो बार हारे हैं आजम खान, 9 बार जीत चुके हैं चुनाव, सांसद बने तो पत्नी जीती उपचुनाव

रामपुर में 5 विधानसभा सीट हैं, जिसमें से 3 पर सपा का कब्जा है।

Highlightsसपा नेता आजम खान 23 माह से सीतापुर जेल में बंद हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फिर से आजम खान को रामपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। आजम खान के सामने कांग्रेस ने काजिम अली खान को टिकट दिया है।

रामपुरसमाजवार्दी पार्टी ने सांसद आजम खान को रामपुर सीट से टिकट दिया है। आजम खान ने सीतापुर जिला कारागार में से ही पर्चा दाखिल किया। इस बार रामपुर विधानसभा सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। कांग्रेस ने नवाब खानदार से ताल्लुक रखने वाले काजिम अली खान को टिकट दिया है। 

रामपुर शहर पर समाजवार्दी पार्टी का वर्चस्व रहा है। सपा सांसद आजम खान रामपुर शहर से 9 बार विधायक रह चुके हैं। 2019 में सांसद चुने गए थे। आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा इस समय विधायक हैं। फातिमा ने उपचुनाव में भाजपा के भारत भूषण गुप्ता को हराया था। 

साल 2019 में आजम खान ने रामपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा और प्रचण्ड मोदी लहर में भी वो जीतने में कामयाब रहे। सांसद बनने के बाद आजम खान ने रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी तजीन फातिमा सपा के टिकट पर लड़ीं और जीतीं।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव 2019 के विजेता और उपविजेता
उम्मीदवारपार्टीवोट
तजीन फातिमासपा79043
भारत भूषण गुप्ताभाजपा71327

साल 2017 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने नौवीं बार जीत हासिल की। सपा नेता ने भाजपा के शिव बहादुर सक्सेना को 46842 मतों से हराया था। आजम खान 2019 में सांसद चुने गए थे। 

रामपुर विधानसभा चुनाव 2017 के विजेता और उपविजेता
उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानसपा102100
शिव बहादुर सक्सेनाभाजपा55258

साल 2012 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने कांग्रेस के तनवीर अहमद खान को 63 269 वोटों से हराया था। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। 

रामपुर विधानसभा चुनाव 2012 के विजेता और उपविजेता

 
उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानसपा95772
तनवीर अहमद खानकांग्रेस32503

साल 2007 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने कांग्रेस के अफरोज अली खान को 33000 से ज्यादा वोटों से हराया था। 

रामपुर विधानसभा चुनाव 2007 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानसपा53091
अफरोज अली खानकांग्रेस19719

साल 2002 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने कांग्रेस के अफरोज अली खान को 38000 से ज्यादा वोटों से हराया था। 

रामपुर विधानसभा चुनाव 2002 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानसपा73920
अफरोज अली खानकांग्रेस35929

साल 1996 में रामपुर विधानसभा से आजम खान को हार मिली थी कांग्रेस के अफरोज अली खान ने सपा नेता आजम खान को 13906 वोटों से हराया था। यह आजम की दूसरी हार थी।

रामपुर विधानसभा चुनाव 1996 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
अफरोज अली खानकांग्रेस69184
आजम खानसपा55278

साल 1993 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने कांग्रेस के अफरोज अली खान ने को मात्र 600 वोटों से हराया था

रामपुर विधानसभा चुनाव 1993 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानसपा40324
अफरोज अली खानजनता दल39724

साल 1991 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने भाजपा के जोगेश चंद्र अरोरा को 3000 वोटों से हराया था। आजम खान जनता दल के टिकट पर चुनाव मैदान में थे।

रामपुर विधानसभा चुनाव 1991 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानजनता दल27318
जोगेश चंद्र अरोराभाजपा24684

साल 1989 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने कांग्रेस के अफरोज अली खान को 3000 वोटों से हराया था।

रामपुर विधानसभा चुनाव 1989 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानजनता दल44512
अफरोज अली खानकांग्रेस41566

साल 1985 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने कांग्रेस के अफरोज अली खान को 17000 वोटों से हराया था।

रामपुर विधानसभा चुनाव 1985 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानलोकदल33380
अफरोज अली खानकांग्रेस16367

साल 1980 में रामपुर विधानसभा से आजम खान ने कांग्रेस के मंजूर अली खान को 1128 वोटों से हराया था।

रामपुर विधानसभा चुनाव 1980 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
आजम खानजनता दल (से)17815
मंजूर अली खानकांग्रेस16687
साल 1977 में रामपुर विधानसभा से आजम खान को कांग्रेस के मंजूर अली खान ने लगभग 8000 वोटों से हराया था। आजम खान पहली बार जनता दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। 


रामपुर विधानसभा चुनाव 1977 के विजेता और उपविजेता

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
मंजूर अली खानकांग्रेस35989
आजम खानजनता दल27636

आजम खान ने  सन् 1977 में पहली बार रामपुर विधानसभा सीट से जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस साल आजम खान को कांग्रेस के उम्मीदवार मंजूर अली खान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आजम खान सांसद सहित उत्तर प्रदेश में कई मंत्रालय संभाल चुके हैं।

Web Title: UP Election 2022 azam khan rampur vidhan sabha seat samajwadi party constituency last 45 years won 9 times uttar pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे