UP Election 2022: रैली में बोले अमित शाह- 10 को बनवाएं भाजपा सरकार, 18 मार्च को पाएं फ्री गैस सिलेंडर

By मनाली रस्तोगी | Published: February 15, 2022 05:16 PM2022-02-15T17:16:35+5:302022-02-16T09:22:13+5:30

उत्तर प्रदेश के औरैया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से जीताओ और पांच साल तक किसी भी किसान को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा।

UP Election 2022 Amit Shah says Bring BJP back to power in Uttar Pradesh get free gas cylinders on Holi | UP Election 2022: रैली में बोले अमित शाह- 10 को बनवाएं भाजपा सरकार, 18 मार्च को पाएं फ्री गैस सिलेंडर

UP Election 2022: रैली में बोले अमित शाह- 10 को बनवाएं भाजपा सरकार, 18 मार्च को पाएं फ्री गैस सिलेंडर

Highlightsऔरैया में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा को 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से जीताओ और पांच साल तक किसी भी किसान को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगाउन्होंने ये भी कहा कि पहले और दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी और बसपा का सुपड़ा साफ होगा और भाजपा तेज़ी के साथ 300 सीटों की ओर बढ़ रही है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्य की जनता से वादा किया कि अगर यूपी में भाजपा सत्ता में वापस आती है तो होली (18 मार्च) को घर-घर मुफ्त गैस सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे। औरैया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने किसानों को मुफ्त बिजली सहित कई रियायतों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल तक किसी भी किसान को बिजली बिल नहीं देना होगा।

वहीं, समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी और बसपा का सुपड़ा साफ होगा और भाजपा तेज़ी के साथ 300 सीटों की ओर बढ़ रही है। अपनी बात को जारी रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं कि अगर भाजपा यूपी में लड़कियों को स्कूटी देगी तो वह ईंधन देंगे। लेकिन अगर सपा सत्ता में आती है, तो न तो स्कूटी होगी, न ही कोई ईंधन। 

मालूम हो, उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले तो कल यानि 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सात चरणों में वोटिंग होनी है। बताते चलें कि दो चरणों के बाद 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। भाजपा ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी।

Web Title: UP Election 2022 Amit Shah says Bring BJP back to power in Uttar Pradesh get free gas cylinders on Holi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे