UP Election 2022: "अखिलेश यादव का पिता संग औरंगजेब जैसा बर्ताव" भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता का दावा- मुलायम सिंह हैं बहू अपर्णा यादव के साथ

By आजाद खान | Published: February 19, 2022 03:33 PM2022-02-19T15:33:16+5:302022-02-19T15:33:16+5:30

UP Election 2022: भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने कहा कि पहले अखिलेश यादव ने करहल में प्रचार के लिए ना किया था फिर क्यों वहां गए हैं।

UP Election 2022 Akhilesh Yadav treated father like Aurangzeb BJP spokeperson claimed Mulayam Singh Yadav with daughter-in-law Aparna Yadav | UP Election 2022: "अखिलेश यादव का पिता संग औरंगजेब जैसा बर्ताव" भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता का दावा- मुलायम सिंह हैं बहू अपर्णा यादव के साथ

UP Election 2022: "अखिलेश यादव का पिता संग औरंगजेब जैसा बर्ताव" भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता का दावा- मुलायम सिंह हैं बहू अपर्णा यादव के साथ

Highlightsभाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रेम शुक्ला ने समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा है।शुक्ला का दावा है कि मुलायम सिंह यादव बहु अपर्णा यादव के साथ हैं।उन्होंने मुलायम सिंह को करहल ले जाने पर भी सवाल उठाया है।

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रेम शुक्ला और उत्‍तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। शुक्‍ला ने दावा किया कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव मन से समाजवादी पार्टी के साथ नहीं हैं और उनका आशीर्वाद बहू (अपर्णा यादव) की पार्टी के साथ है। प्रेम शुक्ला के दावे में कितनी सच्चाई है ये तो 10 मार्च के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उनके इस बयान ने यूपी के सियासत को गर्म जरूर कर दिया है। 

क्या कहा भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने

शुक्ला ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में सिंह के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश ने जब करहल से चुनाव लड़ने का फैसला किया था, तब उन्होंने कहा था कि मैं वहां पर प्रचार करने नहीं जाऊंगा, लेकिन आज उनकी यह स्थिति है कि मुलायम सिंह यादव को करहल लेकर गए हैं। 

पिता के साथ अखिलेश ने औरंगजेब जैसा किया है व्यवहार-भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता

भाजपा नेता ने दावा किया कि जिस पिता के साथ अखिलेश ने औरंगजेब जैसा व्यवहार किया था, आज वो पिता भी मन से उनके साथ नहीं हैं और उनका आर्शीवाद बहू (अपर्णा यादव) की पार्टी के साथ है। 

उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव ऐन चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं थे। इसके बाद से ही अपर्णा को लेकर दोनों पार्टियों के तरफ से बयान आने शुरू हो गए थे।

अपर्णा यादव पिछली बार लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के थी उम्मीदवार

आपको बता दें कि अपर्णा पिछली बार लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था। इस बार अपर्णा भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए चुनाव ने ही भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित कर दी है और राज्य में भाजपा की लहर है, यह दिख रहा है कि पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। 

Web Title: UP Election 2022 Akhilesh Yadav treated father like Aurangzeb BJP spokeperson claimed Mulayam Singh Yadav with daughter-in-law Aparna Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे