यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने किया समाजवादी पार्टी का 'परफ्यूम' लॉन्च, आएगी समाजवाद की महक!

By विनीत कुमार | Published: November 9, 2021 02:57 PM2021-11-09T14:57:22+5:302021-11-09T14:59:18+5:30

समाजवादी पार्टी का परफ्यूम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। अखिलेश यादव ने इसे मंगलवार को लॉन्च किया।

UP Election 2022 Akhilesh Yadav launched Samajwadi Party Perfume | यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने किया समाजवादी पार्टी का 'परफ्यूम' लॉन्च, आएगी समाजवाद की महक!

समाजवादी पार्टी का 'परफ्यूम' लॉन्च (फोटो- ट्विटर)

Highlightsसमाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 'समाजवादी परफ्यूम' लॉन्च किया है।एमएलसी पुष्पराज जैन ने तैयार कराया है इस परफ्यूम को, तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल।पुष्पराज ने कहा, लोग जब इसे इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें इसमें से समाजवाद की खुशबू आएगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां इसकी तैयारी में जुटी हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 'समाजवादी परफ्यूम' लॉन्च किया। इसे एमएलसी पुष्पराज जैन ने तैयार कराया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। 

22 प्राकृतिक सेंट से बना है परफ्यूम

परफ्यूम को लेकर दावा किया गया है कि ये 22 प्राकृतिक सेंट से बना है। हालांकि 22 की संख्या का कनेक्शन चुनावी साल है या फिर ये बस एक संयोग है, इसे लेकर खुलासा नहीं हो सका है।

पुष्पराज जैन से जब पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। पुष्पराज ने कहा, लोग जब इसे इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें इसमें से समाजवाद की खुशबू आएगी। जैन ने साथ ही कहा कि ये परफ्यूम 2022 में नफरतों को खत्म कर देगा।

परफ्यूम के डिब्बे पर अखिलेश यादव की तस्वीर

परफ्यूम के डिब्बे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर है। साथ ही इस पर पार्टी का चिन्ह बना हुआ है। बॉक्स के पीछे जैन ने अपना नंबर भी दिया है। परफ्यूम की कांच की बोतल लाल और हरे रंग में रंगी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई रिएक्शन आ रहे हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सपा की ओर से ऐसा परफ्यूम लॉन्च किया गया है। इससे पहले 2016 में अखिलेश यादव ने तब अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर लखनऊ में परफ्यूम लॉन्‍च किया था।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 12 अक्टूबर को कानपुर से 'विजय रथ यात्रा' के साथ सूबे में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। अखिलेश यादव ने तब कहा था कि चुनाव के लिए बड़ी पार्टियों से कोई गठबंधन नहीं होगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा जानती है कि सपा असली चुनौती है और इसलिए वह यपी में कांग्रेस की बढ़ती ताकत के बारे में गलत धारणा बनाने की कोशिश कर रही है।

Web Title: UP Election 2022 Akhilesh Yadav launched Samajwadi Party Perfume

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे