UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की 9 प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 16, 2022 03:31 PM2022-01-16T15:31:00+5:302022-01-16T15:34:26+5:30

UP Election 2022: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। राज्य में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को मतदान होगा।

UP Election 2022 AIMIM president Asaduddin Owaisi first list 9 candidates Uttar Pradesh elections | UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की 9 प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट

जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वे सभी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल इलाके हैं।

Highlightsमतगणना चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी। अमजद अली बेहट (सहारनपुर) से चुनाव लड़ेंगे।9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी चुनावी मैदान में है। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

एआईएमआईएम द्वारा जारी पहली सूची में डॉ महताब लोनी (गाजियाबाद), फुरकान चौधरी गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़), हाजी आरिफ  धौलाना (हापुड़), रफत खान सीवाल खास (मेरठ), जीशान आलम सरधना (मेरठ), तस्लीम अहम किठौर (मेरठ), अमजद अली बेहट (सहारनपुर) से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा शाहीन रजा खान बरेली-124 (बरेली) से और मारगुब हसन सहारनपुर देहात (सहारनपुर) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वही ओवैसी ने जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें सिर्फ मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

ओवैसी ने जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वे सभी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल इलाके हैं। इससे पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सदस्य मौलाना नोमानी की ओर से असदुद्दीन ओवैसी को एक पत्र लिखा गया था।

Web Title: UP Election 2022 AIMIM president Asaduddin Owaisi first list 9 candidates Uttar Pradesh elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे