यूपी चुनावः राकेश टिकैत से मिले शिवसेना सांसद संजय राउत, अयोध्या और मथुरा सहित 100 उम्मीदवार उतारने की योजना

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 13, 2022 05:05 PM2022-01-13T17:05:34+5:302022-01-13T17:07:21+5:30

UP Eelection 2022: शिवसेना ने अयोध्या और मथुरा सहित उत्तर प्रदेश में 50 से 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने की योजना बनाई है।

UP Eelection 2022 Shiv Sena MP Sanjay Raut meet Rakesh Tikait plans 100 candidates Ayodhya and Mathura | यूपी चुनावः राकेश टिकैत से मिले शिवसेना सांसद संजय राउत, अयोध्या और मथुरा सहित 100 उम्मीदवार उतारने की योजना

शिवसेना ने राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अनेक बलिदान दिये हैं।

Highlightsमथुरा में कोई आंदोलन हुआ तो शिवसेना भी शिरकत करेगी।शिवसेना यूपी में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। राउत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टिकैत से मुलाकात की।

UP Eelection 2022: शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवसेना 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मैं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करूंगा। राउत ने कहा कि मथुरा में कोई आंदोलन हुआ तो शिवसेना भी शिरकत करेगी।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना यूपी में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। समाजवादी पार्टी के साथ हमारे वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन हम राज्य में बदलाव चाहते हैं। हम यूपी में लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि हम बीजेपी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के कथित इरादे से चुनाव मैदान में उतरने की योजना बना रही शिवसेना ने बृहस्पतिवार को प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत से संपर्क किया। शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टिकैत से मुलाकात की।

टिकैत निरस्त किए जा चुके तीनों ‘विवादित’ कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर चले किसान आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे थे। राउत ने ट्वीट किया ‘‘मैंने उत्तर प्रदेश के किसानों की गंभीर समस्याओं और उनके समक्ष उत्पन्न मुद्दों तथा देश की राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया। (इस मुलाकात के दौरान) पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर भी प्रमुखता से चर्चा हुई। शिवसेना किसानों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी।

राउत ने कहा कि शिवसेना ने राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अनेक बलिदान दिये हैं। शिवसेना को उम्मीद है कि हिन्दुत्व और किसानों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करके वह भाजपा को राज्य में चुनौती दे सकती है। राउत ने यह स्पष्ट किया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर हुआ है और कोई भी राजनीतिक दल इसका श्रेय नहीं ले सकता। 

 

Web Title: UP Eelection 2022 Shiv Sena MP Sanjay Raut meet Rakesh Tikait plans 100 candidates Ayodhya and Mathura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे