यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदला नोएडा की इस प्रमुख सड़क का नाम

By रुस्तम राणा | Published: June 26, 2023 02:19 PM2023-06-26T14:19:40+5:302023-06-26T14:19:40+5:30

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में अमलताश रोड का नाम बदलकर रामनाथ गोयनका मार्ग रख दिया।

UP CM Yogi Adityanath renames Noida's key road Amaltash as Ramnath Goenka Marg | यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदला नोएडा की इस प्रमुख सड़क का नाम

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदला नोएडा की इस प्रमुख सड़क का नाम

Highlightsनोएडा में अमलताश रोड का नाम बदलकर रामनाथ गोयनका मार्ग किया गयायूपी सीएम ने कहा- गोयनका ने आपातकाल के दौरान मीडिया की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगायायह व्यस्त मार्ग नोएडा के सेक्टर 16 में रजनीगंधा चौक को सेक्टर 12 से जोड़ता है

नोएडा: 25 जून को आपातकाल की 48वीं वर्षगांठ मनाई गई, जिसे 1975 में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित किया गया था। रविवार को, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया की स्वतंत्रता के लिए वकालत की और 25 जून को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 'काला दिन' के रूप में याद किया। इस दौरान उन्होंने नोएडा में एक प्रमुख सड़क का नाम बदलकर रामनाथ गोयनका मार्ग रख दिया और कहा कि 'उन्होंने (गोयनका ने) आपातकाल के दौरान मीडिया की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया।'

आदित्यनाथ ने आधिकारिक तौर पर प्रकाशन के संस्थापक के नाम पर सड़क का नाम बदलने के बाद द इंडियन एक्सप्रेस के कार्यालय में एक कार्यक्रम में यह बात कही। इस सड़क को पहले अमलताश रोड के नाम से जाना जाता था।

यह व्यस्त मार्ग नोएडा के सेक्टर 16 में रजनीगंधा चौक को सेक्टर 12 से जोड़ता है और स्थानीय नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधन में आता है, जो उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन कार्य करता है। अपने संबोधन के दौरान, आदित्यनाथ ने उन लोगों को भी याद किया और श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 1977 तक चले आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बहाल करने के लिए काम किया।

उन्होंने कहा, ''25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के रूप में जाना जाता है। लेकिन उस दौरान भारत ने उन लोगों के संघर्ष और बलिदान को देखा था जिन्होंने लोकतंत्र और स्वतंत्रता को बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। उन्होंने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए किसी भी हद तक जाने की इच्छाशक्ति दिखाई।'' 

यूपी सीएम ने कहा, "यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गोयनका परिवार ने लोकतंत्र को बचाने में योगदान दिया और इस मीडिया समूह की स्थापना के बाद से मीडिया की स्वच्छ और सम्मानजनक भूमिका क्या हो सकती है, इसके लिए मानदंड स्थापित किए। इसके साथ ही रामनाथ गोयनका जी भी इससे जुड़े थे। राष्ट्रवादी मिशन जिसके साथ हम जुड़े हुए हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "आज मेरे लिए भावनात्मक दिन है। लोकतंत्र बचाने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण दिन है। मैं इसे संयोग नहीं मानता कि इस सड़क का नामकरण आज ही 25 जून के दिन रामनाथ गोयनका के नाम पर करना पड़ा, जिसके 48 साल हो गए हैं।”
 

Web Title: UP CM Yogi Adityanath renames Noida's key road Amaltash as Ramnath Goenka Marg

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे