UP Bypoll Result 2023: स्वार और छानबे सीट पर एनडीए प्रत्याशी आगे, सपा और आजम खान को लगेगा करारा झटका!, जानें क्या है रुझान

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 13, 2023 01:51 PM2023-05-13T13:51:08+5:302023-05-13T13:52:17+5:30

UP Bypoll Result 2023: अपना दल (सोनेलाल) ने छानबे विधानसभा सीट पर 2000 वोट की बढ़त ले ली है। स्वार विधानसभा सीट पर भी अपना दल (सोनेलाल) ने 8000 वोटों की बढ़त बना ली है।

UP Bypoll Result 2023 suar and chhanbey seats Shafeek Ahmed Ansari lead 8000 vote RINKI KOL lead 2000 vote sp neta azam khan | UP Bypoll Result 2023: स्वार और छानबे सीट पर एनडीए प्रत्याशी आगे, सपा और आजम खान को लगेगा करारा झटका!, जानें क्या है रुझान

स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

Highlightsरिंकी कोल ने सपा की कीर्ति कोल पर बढ़त बना ली है। शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 8000 मतों से आगे हैं।स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

UP Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश में छानबे और स्वार विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने दोनों सीट पर बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी (सपा) और आजम खान को झटका लग सकता है। 

अपना दल (सोनेलाल) ने छानबे विधानसभा सीट पर 2000 वोट की बढ़त ले ली है। स्वार विधानसभा सीट पर भी अपना दल (सोनेलाल) ने 8000 वोटों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल ने सपा की कीर्ति कोल पर बढ़त बना ली है। 

स्‍वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 8000 मतों से आगे हैं। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। उपचुनावों में सबका ध्यान स्वार सीट पर है क्योंकि इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान करते थे।

स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

रामपुर से मिली खबर के मुताबिक, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अब तक अपने घर से बाहर नहीं निकले और न ही उन्होंने कोई बयान जारी किया। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं और उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के क्रमशः 11 और छह विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के 109 विधायक हैं जबकि उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के नौ विधायक हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह विधायक हैं, कांग्रेस और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो-दो विधायक हैं और बहुजन समाज पार्टी के पास विधानसभा में एक सदस्य है। 

Web Title: UP Bypoll Result 2023 suar and chhanbey seats Shafeek Ahmed Ansari lead 8000 vote RINKI KOL lead 2000 vote sp neta azam khan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे