लाइव न्यूज़ :

यूपी: बसपा के एकमात्र विधायक ने भाजपा में जाने की खबरों का खंडन किया, फेसबुक अकाउंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By विशाल कुमार | Updated: March 12, 2022 12:48 IST

2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बसपा मात्र एक सीट बलिया के रसड़ा से जीत पाई है जो कि उमाशंकर सिंह ने जीती है। अब सिंह ने बलिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखकर 'बलिया हब' नाम के फेसबुक अकाउंट पर दुष्प्रचार कर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बसपा मात्र एक सीट बलिया के रसड़ा से जीत पाई है।उमाशंकर सिंह ने 'बलिया हब' पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।उन्होंने 'बलिया हब' को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने की मांग की है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने वाली बसपा आक्रामक तेवर में है और उसके एकमात्र विधायक ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बसपा मात्र एक सीट बलिया के रसड़ा से जीत पाई है जो कि उमाशंकर सिंह ने जीती है। अब सिंह ने बलिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखकर 'बलिया हब' नाम के फेसबुक अकाउंट पर दुष्प्रचार कर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने शिकायत में कहा है कि 'बलिया हब' सूचना चला रहा है कगि उन्हें पार्टी ने निलंबित कर दिया है और वह भाजपा के संपर्क में हैं जहां उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया जा सकता है। उन्होंने 'बलिया हब' के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उसे तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने की मांग की है।

गौरतलब है कि बसपा उत्तर प्रदेश में एक दशक से सत्ता से बाहर है और इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी को महज एक सीट पर जीत मिली है। पार्टी ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 19 सीट जीती थीं और 21 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने में सफल रही थी। लेकिन इस बार बसपा 12.73 फीसदी मतों के साथ इकाई के अंक तक सिमट गई है।

मायावती ने मीडिया के जातिवादी एजेंडे को पार्टी की हार की वजह करार देते हुए अपने सभी प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट का बहिष्कार करने के लिए कहा है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबीएसपीबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील