यूपी: पूर्व मंत्री और बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल, पिछले महीने मायावती ने पार्टी से निष्कासित किया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2022 02:19 PM2022-05-26T14:19:13+5:302022-05-26T15:49:25+5:30

औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों के कई और नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

up bsp leader nakul dubey congress priyanka gandhi vadra mayawati | यूपी: पूर्व मंत्री और बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल, पिछले महीने मायावती ने पार्टी से निष्कासित किया था

यूपी: पूर्व मंत्री और बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल, पिछले महीने मायावती ने पार्टी से निष्कासित किया था

Highlightsकांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दुबे को पार्टी में शामिल कराया।औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।पिछले महीने मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के निष्कासित नेता नकुल दुबे बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दुबे को पार्टी में शामिल कराया।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। दुबे को कांग्रेस में शामिल कराने के मौके पर शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुजन समाज पार्टी के स्तंभ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हमारा मानना है कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

दुबे ने कांग्रेस के प्रति आभार जताते हुए कहा, ‘‘आने वाले समय में हम सब मिलकर सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।’’

वर्ष 2007-12 के दौरान उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में दुबे ने बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। किसी समय उन्हें बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शुमार किया जाता था।

बता दें कि, पिछले महीने 16 अप्रैल को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन पर पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण ये कदम उठाया गया था।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Read in English

Web Title: up bsp leader nakul dubey congress priyanka gandhi vadra mayawati

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे