यूपी: हमीरपुर में यमुना नदी में नाव डूबी, दो लोग लापता, छह को बचाया गया

By भाषा | Published: August 15, 2019 08:59 PM2019-08-15T20:59:15+5:302019-08-15T20:59:15+5:30

इस हादसे में नाव पर सवार एक ही परिवार के आठ लोग डूबने लगे। आसपास खड़े मौजूद लोगों ने उनमें से 6 को बचा लिया।

UP: boat sunk in Yamuna river in Hamirpur, two missing, six rescued | यूपी: हमीरपुर में यमुना नदी में नाव डूबी, दो लोग लापता, छह को बचाया गया

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश बांदा से सटे हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में यमुना नदी में एक नाव के पलट जाने से उस पर सवार दो लोग डूब गये। छह अन्य को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि सुरौली बुजुर्ग गांव में गुरुवार की दोपहर आठ लोग नाव पर सवार होकर यमुना नदी पार कर रहे थे।

इस दौरान अचानक हवा का तेज झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई। इस हादसे में नाव पर सवार एक ही परिवार के आठ लोग डूबने लगे।

आसपास खड़े मौजूद लोगों ने उनमें से 6 को बचा लिया। उन्होंने बताया कि निशा (31) और जगन्नाथ (54) अभी लापता है।

कानपुर से बुलाये गए गोताखोरों के जरिये उनकी तलाश की जा रही है।' सिंह ने बताया कि यमुना नदी में पानी अभी काफी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी लोग छोटी नाव का इस्तेमाल कर नदी पार कर रहे हैं। चेतावनी को नजरअंदाज करने से ही यह घटना हुई।

Web Title: UP: boat sunk in Yamuna river in Hamirpur, two missing, six rescued

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे