लाइव न्यूज़ :

UP Board 12th Result 2018: आ गए यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, लड़के 72% और लड़कियों का रिजल्ट 78%, यहां देखें रिजल्ट

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 29, 2018 13:39 IST

UP Board 12th Result 2018: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रविवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट (UP Board Class 12th Result 2018/ UP Board Intermediate Result 2018) घोषित कर दिए।

Open in App

इलाहाबाद, 29 अप्रैल: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रविवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट (UP Board Class 12th Result 2018/ UP Board Intermediate Result 2018) घोषित कर दिए। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  upresults.nic.in पर दोहपर 12:30 बजे यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट (UP Board 12th Result 2018/ UP Board Inter Result 2018) जारी हुए। यूपी बोर्ड इंटर में रजनीश और आकाश ने टॉप किया है। बता दें कि यूपी बोर्ड में लड़के 72% और लड़कियों का रिजल्ट 78% आए हैं। 

 

रिजल्ट आते ही लोगों की निगाहें यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों पर टिकी है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभी यूपी बोर्ड की ओर से इस साल का टॉपर नहीं घोषित किया है। यूपी बोर्ड के सूत्रों की मानें तो शाम 4 बजे तक टॉपर्स के लिस्ट जारी कर दिए जाएंगे। पिछले साल इंटरमीडिएट में फतेहपुर की ही छात्रा ने सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इंटरमीडिएट की टॉपर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम फतेहपुर की छात्रा प्रियांशी तिवारी को 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम ऑनलाइन कैसे देखें?

यूपी बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन देखने के इस बाद वेबसाइट को बेहद मजबूत किया गया है।

आप बस नीचे दिए गए तीन आसान तरीकों का पालन करें:1. ऑफीसियल वेबसाइट upresults.nic.in upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर क्लिक करें।2. इंटरमीडिएट रिजल्ट्स पर क्लिक करें।3. जरूरी कॉलम भरें।4. सबमिट पर क्लिक करें।5. रिजल्ट आपके सामने होगा, आप उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

इस साल यूपी बोर्ड 12वीं में इतने प्रतिशत छात्र हुए पास

साल 2017 इंटरमीडिएट में 82.62 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी। पिछले साल 30,71,892 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे। लेकिन इस बार 29 लाख छत्र ही परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराए थे। इनमें से भी करीब चार लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। ऐसे माना जा रहा है कि इस बार पास होने वाले छात्रों  की फीसदी बढ़ेगी।

यूपी बोर्ड इंटरमी‌डिएट रिजल्ट देखने में सर्वर जाम हो तो क्या करें

अगर आप ऑफीसियल वेबसाइट के अलावा इंटरमीडिएट के रिजल्ट किसी और साइट पर देख रहे हैं तो सर्वर जाम जैसी समस्या आ सकती है। लेकिन अगर आधिकारिक साइट देर तक नहीं खुलती तो examresults.net या manabadi.com जैसी कुछ साइटों पर रिजल्ट मौजूद रहेंगे। बोर्ड ने बताया कि ऐसी स्थिति में बोर्ड की पूरी कोशिश है कि कोई भी ऐसी परेशानियों का तत्काल निवारण किया जाएगा।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपी बोर्डयूपीरिजल्ट.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

भारतउत्तर प्रदेशः 5000 स्कूल होंगे बंद?, स्कूलों में 50 से भी कम बच्चों का एडमिशन और 500 में बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 भी शिक्षक नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?