लाइव न्यूज़ :

UP Board 10th Result 2018: उल्टी गिनती शुरू, आज upresults.nic.in पर घोषित होंगे हाईस्कूल के रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: April 29, 2018 01:41 IST

UP Board 10th Result 2018: इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल के एग्जाम  6 फरवरी से शुरू हुआ था और 22 फरवरी, 2018 को समाप्त हुआ। साल 2017 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 9 जून 2017 को जारी किया गया था।

Open in App

इलाहाबाद, 29 अप्रैल: आखिरकार एग्जाम के रिजल्ट (UP Board Class 10th Result 2018/ UP Board High School Result 2018) का दिन आ ही गया जिसका इंतजार यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्रों बेसब्री से था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट (UP Board Class 10th Result 2018/ UP Board High School Result 2018) की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में छात्रों पर रिजल्ट का प्रेशर भी होगा। बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट आज यानी 29 अप्रैल रविवार को जारी किया जाएगा। छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल के एग्जाम  6 फरवरी से शुरू हुआ था और 22 फरवरी, 2018 को समाप्त हुआ। साल 2017 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 9 जून 2017 को जारी किया गया था। पिछले साल तेजस्वी देवी ने 95.83%  यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉप किया था। ऐसे में इस बार सबकी नजर तेजस्वी देवी के स्थान लेने वालों पर रहेगी। 

गौरतलब है कि साल 2017 में लगभग 81.1% छात्र यूपी बोर्ड हाईस्कूल में पास हुए थे। वहीं साल 2016 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 87.66% छात्र पास हुए थे। ऐसे में इस साल भी उम्मीद लगाई जा रही है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल में लगभग 85 प्रतिशत छात्र -छात्राएं पास होगें। 

11 लाख छात्रों ने छोड़े थे एग्जाम  

हाल ही में राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने इसका चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षाओं में सख्ती के कारण इम्तेहान छोड़ने वाले 11 लाख छात्र-छात्राओं में 75 प्रतिशत तादाद दूसरे राज्यों और देशों के निवासियों की है। परीक्षा छोड़ने वालों में सऊदी अरब, दुबई, क़तर, दोहा, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं। इससे जाहिर होता है कि यूपी बोर्ड में नकल माफिया के तार कहां-कहां तक फैले हैं। सरकार इस नेटवर्क को छिन्न-भिन्न करेगी।

यूपी बोर्ड 10वीं/हाईस्कूल रिजल्ट 2018 देखने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें (UP Board Class 10th Result 2018/ UP Board High School Result 2018)-  

- सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर लॉगइन करें।- इसके बाद आपको रिजल्ट के दो लिंक आएंगे। पहला यूपी 10वीं/हाईस्कूल रिजल्ट 2018 (UP High School Results 2018) और यूपी बोर्ड 12वीं/इंटरमीडिएट रिजल्ट 2018 (UP Intermediate Results 2018)।- आपको यूपी बोर्ड 10वीं/हाईस्कूल रिजल्ट 2018 (UP Board Class 10th Result 2018/ UP Board High School Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें। -  अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।-  रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 (UP Board Class 10th Result 2018/ UP Board High School Result 2018) आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।- रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 (UP High School Result 2018) मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इनयूपी बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

भारतउत्तर प्रदेशः 5000 स्कूल होंगे बंद?, स्कूलों में 50 से भी कम बच्चों का एडमिशन और 500 में बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 भी शिक्षक नहीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए