VIDEO: पत्नी के शव को कंधे पर लेकर सड़कों पर भटकता रहा पति, नहीं पसीजा अस्पताल प्रशासन का दिल

By पल्लवी कुमारी | Published: May 8, 2018 11:09 AM2018-05-08T11:09:11+5:302018-05-08T11:09:11+5:30

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप है। मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों ने जांचे के आदेश दिए हैं।

UP Badaun Man carried wife's dead body on his shoulder in the absence of a hearse van | VIDEO: पत्नी के शव को कंधे पर लेकर सड़कों पर भटकता रहा पति, नहीं पसीजा अस्पताल प्रशासन का दिल

VIDEO: पत्नी के शव को कंधे पर लेकर सड़कों पर भटकता रहा पति, नहीं पसीजा अस्पताल प्रशासन का दिल

लखनऊ, 8 मई:  उत्तर प्रदेश के अस्पतालों की लापरवाही फिर से सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाज व्यवस्थाओं के दुरुस्त होने की बात करते हैं तो वहीं दूसरी ओर चिकित्सा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में इंसान की जान चली जाती है। इतना ही जान जाने के बाद इंसान के शव को अस्पताल की ओर से ले जाने के लिए गाड़ी भी नहीं मिलती है। 

ताजा माला  बदायूं जिले का है। जहां 7 मई को एक पति अपनी पत्नी के शव को कंधे पर लेकर देर तक भटकता रहा लेकिन अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन मुहैया नहीं करवाया। शख्स को पत्नी का शव कंधे पर लेकर घूमना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप है। मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों ने जांचे के आदेश दिए हैं। 


यह भी पढ़ें- एचडी देवगौड़ाः ज्यादा होशियारी ने औंधे मुंह गिराया, इसबार बन सकते हैं किंगमेकर

मामला बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के कोर मझारा है। जहां का रहने वाला सादिक पत्नी मुनीशा को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। इलाज के दौरान ही पत्नी की मौत हो गई थी। सादिक ने पत्नी के शव को ले जाने के लिए शव वाहन की मांग की लेकिन किसी ने उसकी गुहार नहीं सुनी। मजबूरी में सादिक ने पत्नी के शव को कंधे पर उठाकर ले गया। सादिक को इस हालत में देखकर एक शख्स ने उसे 200 रुपए दिए, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के शव को गाड़ी में लेकर गांव पहुंचा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

 

Web Title: UP Badaun Man carried wife's dead body on his shoulder in the absence of a hearse van

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे