UP Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे मतदान, जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल

By रुस्तम राणा | Published: January 8, 2022 04:58 PM2022-01-08T16:58:34+5:302022-01-08T17:45:55+5:30

403 विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। जबकि अन्य सभी राज्यों में एक चरण में मतदान कराया जाएगा। यहां चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होगा जबकि अंतिम चरण 7 मार्च को होगा।

UP Assembly Election 2022 Date schedule ECI announces UP Assembly Poll 2022 | UP Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे मतदान, जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल

UP Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे मतदान, जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल

Highlightsउत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होगा मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजेपहला चरण 10 फरवरी तो अंतिम चरण 7 मार्च को होगा

नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर  के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए यह बताया कि सात चरणों में पांच राज्यों के चुनाव कराए जाएंगे। 10 फरवरी को मतदान का पहला चरण होगा। जबकि 7 मार्च को अंतिम चरण के साथ मतदान का समापन होगा। जबकि 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होगा मतदान

403 विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। वहीं पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। जबकि, मणिपुर में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। यहां चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होगा जबकि अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। वहीं यूपी समेत पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त होगा। 

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होगा मतदान

पहला चरण 10, फरवरी
दूसरा चरण 14, फरवरी
तीसरा 20, फरवरी
चौथा चरण 23, फरवरी
पांचवा चरण 27, फरवरी
छठवा चरण 3, फरवरी
मार्च चरण 7, फरवरी

पिछली बार भी राज्य में हुआ 7 चरणों में मतदान

साल 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हुई थी। 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी। 11 मार्च को नतीजे आये थे। 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी। 15 मई को विधानसभा की पहली बैठक हुई थी। इस तरह इस साल 14 मई को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जायेगा।

पिछले चुनाव के नतीजे

उत्तर प्रदेश में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 312 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 47 सीटें और बसपा को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस के खाते सात सीटें आई थीं।

Web Title: UP Assembly Election 2022 Date schedule ECI announces UP Assembly Poll 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे