यूपी: अलीगढ़ में मांस निर्यात फैक्ट्री हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट के 37 कर्मचारी गिरफ्तार, पशुओं से क्रूरता का आरोप

By भाषा | Published: May 22, 2022 12:53 PM2022-05-22T12:53:57+5:302022-05-22T12:57:52+5:30

पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया कि यहां जवां थाना क्षेत्र में स्थित मांस निर्यात फैक्ट्री ‘हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट’ की औचक जांच के बाद शनिवार शाम गिरफ्तारियां की गईं और इकाई के 37 कर्मचारियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

up aligarh meat export factory hind agro industries plant arrest animal cruelty | यूपी: अलीगढ़ में मांस निर्यात फैक्ट्री हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट के 37 कर्मचारी गिरफ्तार, पशुओं से क्रूरता का आरोप

यूपी: अलीगढ़ में मांस निर्यात फैक्ट्री हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट के 37 कर्मचारी गिरफ्तार, पशुओं से क्रूरता का आरोप

Highlightsमांस निर्यात फैक्ट्री ‘हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट’ की औचक जांच के बाद शनिवार शाम गिरफ्तारियां की गईं।37 कर्मचारियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने 420 (जालसाजी) और 120 बी (साजिश) समेत आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अलीगढ़ (यूपी):अलीगढ़ शहर की एक प्रमुख मांस निर्यात इकाई के 37 कर्मचारियों को पशु क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया कि यहां जवां थाना क्षेत्र में स्थित मांस निर्यात फैक्ट्री ‘हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट’ की औचक जांच के बाद शनिवार शाम गिरफ्तारियां की गईं और इकाई के 37 कर्मचारियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसने बताया कि दिल्ली में रहने वाले इकाई के मालिक और उसके दो शीर्ष अधिकारी, जो छापेमारी के समय मौके पर मौजूद नहीं थे, उनके खिलाफ भी पुलिस ने 420 (जालसाजी) और 120 बी (साजिश) समेत भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने पशुओं को अवैध रूप से काटने में इस्तेमाल होने वाले आठ चाकू जब्त किए हैं। उसने बताया कि पशुओं के बड़ी मात्रा में मांस को कथित तौर पर अस्वच्छ परिस्थितियों में फर्श पर बिखरा पाया गया और उसके नमूने परीक्षण के लिए लखनऊ की सरकारी प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

Web Title: up aligarh meat export factory hind agro industries plant arrest animal cruelty

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे