लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से मरने वालों की संख्या 26, घायल हैं 57 लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 21:17 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा प्रमुख मायावती ने मांग की कि राज्य सरकार पीड़ितों को पर्याप्त राहत एवं मुआवजा दे। प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मैनपुरी में सबसे अधिक छह मौतें हुईं ।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 6 और 7 जून को आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 57 लोगों के घायल होने की सूचना थी। वहीं, 16 घर ऐसे हैं, जो बारिश और तूफान की वजह से टूट गए हैं। 

पहले खबर आई थी कि आंधी-तूफान और बारिश की वजह से 19 लोगों की मौत हो गयी है और 48 अन्य घायल हो गये। लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई ने ताजा आकड़े जारी करते हुए सूचना दी है कि 26 लोगों की मौत हो गई है और  57 लोग घायल हुए हैं। 

प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मैनपुरी में सबसे अधिक छह मौतें हुईं । एटा और कासगंज में तीन-तीन लोगों के मरने की खबर है। मुरादाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी । 

बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, कन्नौज, संभल और गाजियाबाद से भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है । राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार देर शाम आंधी-तूफान आया । जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गये । अनेक मकानों की दीवारें ढह गयीं । कार्यालय ने बताया कि सबसे अधिक 41 लोग मैनपुरी में घायल हुए । इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान से प्रभावित एटा, कासगंज, मैनपुरी, बदायूं, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद जनपदों के प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे सम्बन्धित जनपदों का दौरा कर राहत कार्य का जायजा लें। 

उन्होंने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को स्वयं क्षेत्रों का दौरा कर राहत वितरित करने के निर्देश भी दिये । प्रवक्ता ने बताया कि जनपद एटा के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, जनपद कासगंज के सुरेश पासी, जनपद मैनपुरी के गिरीश यादव, जनपद बदायूं के स्वामी प्रसाद मौर्य, जनपद मुरादाबाद के महेन्द्र सिंह तथा जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान हैं । आंधी-तूफान आने की वजह से जगह-जगह बिजली गुल हो गयी । 

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है । बसपा प्रमुख मायावती ने मांग की कि राज्य सरकार पीड़ितों को पर्याप्त राहत एवं मुआवजा दे। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमायावतीमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं