उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को किसान ने मंच पर चढ़कर जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

By विनीत कुमार | Published: January 7, 2022 06:45 PM2022-01-07T18:45:46+5:302022-01-07T18:57:12+5:30

उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मंच पर चढ़कर एक किसान द्वारा थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि विधायक ने थप्पड़ मारे जाने की बात से इनकार किया है।

Unnao, BJP MLA Pankaj Gupta slapped by a farmer on stage, video viral | उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को किसान ने मंच पर चढ़कर जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

भाजपा विधायक को किसान ने मारा थप्पड़ (वीडियो ग्रैब)

Highlightsउन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़कर किसान ने भाजपा विधायक को थप्पड़ मारा।उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मारा थप्पड़, विधायक ने हालांकि थप्पड़ मारे जाने से इनकार किया है।ये बात सामन आई है कि किसान आवारा पशुओं के चलते चौपट हो गई फसल की वजह से परेशान था।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक किसान ने भाजपा विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। किसान ने उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मंच पर सबके सामने थप्पड़ जड़ा। किसान हालांकि जिस अंदाज में भाजपा विधायक के करीब पहुंचा, उससे किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है।

भाजपा विधायक पंकज गुप्ता भी ये नहीं समझ सके और अपना हाथ आगे बढ़ाया। इसी दौरान किसान ने थप्पड़ लगा दिया। यह देख पुलिस वाले हरकत में आए और जबरन किसान को मंच से नीचे उतारा गया। 

किसान ने भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहन रखी थी। उसके एक हाथ में लाठी थी। फिलहाल ये सामने नहीं आ सका है कि उसने थप्पड़ क्यों लगाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि विधायक ने थप्पड़ मारने वाली बात से इनकार किया है।

वहीं, सामने आई जानकारी के अनुसार पूरा वाकया तीन दिन पुराना है। विधायक क्षेत्र में एक मूर्ति के अनावरण के लिए पहुंचे थे। वहीं जनसभा भी थी। पंकज गुप्ता मंच पर बैठे हुए थे, तभी बुजुर्ग किसान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

किसान ने क्यों मारा थप्पड़

सामने आई जानकारी के अनुसार विधायक पंकज गुप्ता उन्नाव के ऐरा भदियार में गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा औऱ कल्याण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी गांव में रहने वाले किसान छत्रपाल ने मंच पर पहुंचकर उन्हें थप्पड़ मारा। बताया जा रहा कि छत्रपाल की फसल आवारा पशुओं के चलते चौपट हो गई थी। इसके चलते छत्रपाल परेशान थे।

Web Title: Unnao, BJP MLA Pankaj Gupta slapped by a farmer on stage, video viral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे